Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

लैमिन यमाल फुटबॉल की दुनिया के अगले सुपरस्टार क्यों हैं?

Sports News, Football, Lamine Yamal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Oct 2025

Last updated on: Oct 30, 2025, 13:42 IST

फुटबॉल दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल है। मौजूदा समय में फुटबॉल की चर्चा होते ही हमारी आंखों के सामने क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनल मेसी, नेमार, किलियन म्बाप्पे, हैरी केन, और एर्लिंग हालैंड के चेहरे आ जाते हैं। लेकिन 18 साल के एक लड़के ने फुटबॉल की दुनिया में तेजी से इन खिलाड़ियों की लोकप्रियता को चुनौती दी है, नाम है लैमिन यमाल। 

यमाल को फुटबॉल की दुनिया का अगला बड़ा सुपरस्टार माना जा रहा है। आइए हम बताते हैं कि आखिर 18 साल के इस लड़के को फुटबॉल की दुनिया अपने भविष्य के रूप में क्यों देख रही है? 13 जुलाई 2007 को लैमिन यमाल का जन्म बार्सिलोना, स्पेन में हुआ था। 

बार्सिलोना फुटबॉल का गढ़ है। इसका असर यमाल पर पड़ा और बचपन में ही उन्होंने फुटबॉलर बनने का सपना देख लिया। इसमें उनके पिता का भरपूर सहयोग मिला। मोरक्को मूल के यमाल के पिता मुनीर अपने बेटे के हर मैच में मौजूद रहते और उनका हौसलाअफजाई करते।

यमाल 7 साल की उम्र में ही अपने आयु वर्ग की बार्सिलोना की टीम में शामिल हो गए। उम्र बढ़ती गई और टीम उन्हें प्रमोट करती गई। 2023 से वह बार्सिलोना सीनियर टीम के लिए खेल रहे हैं। 2023 में ही 16 साल की उम्र में यमाल ने स्पेन के लिए डेब्यू किया था। 16 साल 57 दिन की उम्र में 2023 यूरो कप में स्पेन के लिए यमाल ने गोल किया था। 

स्पेन की तरफ से सबसे कम उम्र में लगाया गया ये गोल है। यूरो सेमीफाइनल खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी यमाल ने फ्रांस की मजबूत रक्षा पंक्ति को भेदते हुए दर्शनीय गोल मारा था। बड़े खिलाड़ियों की रक्षा पंक्ति को भेदते हुए लगाए इस गोल ने बता दिया यमाल फुटबॉल में बड़ी पारी खेलने आए हैं। 

2023 से लेकर यमाल की उपस्थिति स्पेन के लिए नियमित रूप से रही है। यमाल विंगर के तौर पर स्पेन और बार्सिलोना के लिए खेलते हैं। यमाल जब फील्ड पर उतरते हैं, तो ऐसा बिल्कुल महसूस नहीं होता कि उनकी उम्र सिर्फ 18 साल की है। खेल में वह न सिर्फ अपनी उम्र के खिलाड़ियों से आगे हैं, बल्कि बड़े खिलाड़ियों को भी आगे बढ़कर कड़ी टक्कर देते हैं। 

विंगर के तौर पर खेलने वाले यमाल तकनीकी तौर पर बेहद मजबूत हैं। उन्हें उत्कृष्ट ड्रिब्लिंग, ऊर्जा और संतुलन के साथ-साथ मौके बनाने और दूर से गोल करने की क्षमता के लिए जाना जाता है। यमाल मैदान के दोनों तरफ खेलते हुए डिफेंडरों का सामना करने में सहज हैं और लंबी दूरी के कर्लिंग गोल करने के लिए जाने जाते हैं। 

टीम में अपने रोल को बखूबी समझना, मौका मिलते ही गेंद को गोल पोस्ट में भेजना, टीम के खिलाड़ियों के साथ बेहतर तालमेल रखना, विपरीत परिस्थितियों में धैर्य न खोना और सबसे बड़ी बात फुटबॉल के लिए अनुशासित और हद से अधिक जुनूनी होना, कुछ ऐसे गुण हैं, जिन्हें यमाल बेहद कम उम्र में आत्मसात कर चुके हैं। मेसी और रोनाल्डो इन्हीं गुणों की वजह से पिछले डेढ़ दशक से फुटबॉल की दुनिया पर राज कर रहे हैं और इस कड़ी में अगला नाम यमाल का माना जा रहा है।

 

Tags: Sports News , Football , Lamine Yamal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD