Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

उत्कर्ष अभियान में उत्कृष्ट कार्य पर कांगड़ा को मिला सम्मान

जिला की 16 पंचायतों के 19 जनजातीय गांवों में चलाया था अभियान

Hemraj Bairwa, Himachal Admin, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh, DC Kangra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 29 Oct 2025

Last updated on: Oct 30, 2025, 12:35 IST

धरता आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के संचालन तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में बेहतर कार्य करने के लिए कांगड़ा जिला को केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय ने सम्मानित किया है इस बाबत प्रशस्ति पत्र भी दिया गया है।उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा जिला में गत एक वर्ष से धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत कांगड़ा जिला के 19 गांवों को आदर्श गांव के रूप में विकसित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर जागरूकता शिविर आयोजित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत अगले 5 वर्षों में प्रयासों से 25 योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा जिला में उत्कर्ष अभियान के लिए ऐसी पंचायतों का चयन किया गया है जिसके तहत जनजातीय आबादी वाले गांवों में सड़क संपर्क, दूरसंचार संपर्क, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य उप-केंद्र, पेयजल सुविधा, जल निकासी और ठोस कचरा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में प्रमुखता से कार्य किया जा रहा है। 

जहां पचास प्रतिशत के करीब जनजातीय वर्ग की जनसंख्या है, उन पंचायतों में सरकार के माध्यम से जनजातीय वर्ग के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी मुहैया करवाई जाएगी इसके साथ ही पात्र लोगों को योजनाओं के साथ भी जोड़ा जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लाभांवित हो सकें। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत आधार कार्ड, जनधन खाते, कम्यूनिटी प्रमाण पत्र, एफआरए मामलों का निपटारा, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, पोषण योजनाओं के बारे में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए थे। 

स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन के साथ साथ विभिन्न विभागों द्वारा स्वीकृत गतिविधियों में जन जागरूकता शिविर, विकास प्रदर्शनी लगाना भी सुनिश्चित किया गया था। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों तथा नेहरू युवा केंद्रों के सदस्यों की सहभागिता भी सुनिश्चित की गई है।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने उत्कर्ष अभियान के तहत बेहतर कार्य करने के लिए प्लानिंग विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के प्रयासों को भी सराहा गया। इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जनजातीय मंत्रालय से प्राप्त प्रशस्ति पत्र को एडीसी विनय कुमार, एडीएम शिल्पी बेक्टा, जिला प्लानिंग अधिकारी अलोक धवन तथा उनकी टीम को देकर सम्मानित किया।

 

Tags: Hemraj Bairwa , Himachal Admin , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh , DC Kangra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD