Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आई.वी. वर्ल्ड स्कूल में जालंधर प्रीमियर लीग की शानदार शुरुआत

Himanshu Aggarwal, Dr Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar, Dhanpreet Kaur, Jalandhar District Olympic Association, District Cricket Association, Jalandhar Premier League, JPL
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 29 Oct 2025

Last updated on: Oct 30, 2025, 11:30 IST

जालंधर जिला ओलंपिक एसोसिएशन और जिला क्रिकेट एसोसिएशन की अगुवाई तथा वासल एजूकेशन की देख-रेख में आई.वी. वर्ल्ड स्कूल में जालंधर प्रीमियर लीग (जे.पी.एल.)- ‘वॉर अगेंस्ट ड्रग्स एडिक्शन’ की शानदार शुरुआत की गई। इस समारोह में डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, आप नेता नितिन कोहली तथा वासल एजूकेशन के चेयरमैन संजीव कुमार वासल और सी.ई.ओ. राघव वासल समेत प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। 

इनकी मौजूदगी ने युवाओं को खेलों को अनुशासन और सकारात्मक बदलाव के मार्ग के तौर पर अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। समारोह की शुरुआत छात्र द्वारा मेजबानों के स्वागत से हुई। इसके बाद मेहमानों द्वारा उत्कृष्टता, सम्मान और समर्पण की शानदार प्रतीक जालंधर प्रीमियर लीग की ट्रॉफी 2025 का उद्घाटन किया गया। 

उद्घाटन के बाद, टॉस के साथ आई.वी. वर्ल्ड स्कूल, जालंधर और आर्मी पब्लिक स्कूल, जालंधर के बीच उद्घाटनी मैच की शुरुआत हुई। दोनों टीमों ने बहुत अच्छा खेल प्रदर्शन किया और पूरे मैच के दौरान शानदार खेल भावना तथा प्रतिस्पर्धा की भावना का प्रदर्शन किया।

इस दौरान स्कूल के छात्रों ने डांस, गिद्धा पेश करने के अलावा शानदार जिमनास्टिक का भी प्रदर्शन किया। समारोह के दौरान रोमांचक माहौल देखने को मिला। वासल एजूकेशन के चेयरमैन संजीव कुमार वासल और सी.ई.ओ. राघव वासल ने इस बात पर जोर दिया कि खेल संपूर्ण शिक्षा का अभिन्न अंग हैं तथा छात्रों में नेतृत्व और टीम वर्क को प्रोत्साहित करते हैं।

जालंधर प्रशासन के सहयोग से वासल एजुकेशन द्वारा शहर भर के कई स्कूलों और अकादमियों की भागीदारी के साथ जालंधर प्रीमियर लीग 2025 की मेजबानी की गई। यह लीग उम्मीद, एकता और दृढ़ता का एक शक्तिशाली प्रतीक है, जो इस विश्वास की पुष्टि करती है कि खेल वास्तव में जीवन बदल सकते है।

 

Tags: Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar , Dhanpreet Kaur , Jalandhar District Olympic Association , District Cricket Association , Jalandhar Premier League , JPL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD