Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की जल्दी पहचान पर जोर, पारस हेल्थ पंचकूला की ‘पिंक पैंथर्स’ पहल

हॉस्पिटल कम्युनिटी इंगेजमेंट, सर्वाइवर की कहानियों और आसान जांच के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य पर अपना ध्यान केंद्रित करता है, ताकि प्रीवेंटिव केयर को बढ़ावा मिले

Health, Paras Health, Paras Health Panchkula, Dr Pankaj Mittal, Paras Cancer Support Group, Panchkula, Breast Cancer Awareness Month
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 29 Oct 2025

Last updated on: Oct 29, 2025, 16:22 IST

महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए पारस हेल्थ पंचकूला ने ‘पिंक पैंथर्स’ जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं में बीमारी की जल्दी पहचान, नियमित जांच और रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। 

अस्पताल की ओर से आसान और किफायती स्क्रीनिंग सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक महिलाएँ बिना झिझक जांच करवा सकें। इस जांच में मैमोग्राफी, पीएपी स्मीयर और डॉक्टर परामर्श जैसी सुविधाएँ शामिल हैं, जिससे ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान संभव हो सके।

इस मौके पारस हेल्थ की एक्सपर्ट ऑन्कोलॉजी टीम कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रही। इस टीम में डॉ. राजेश्वर सिंह (डायरेक्टर, मेडिकल ऑन्कोलॉजी), डॉ. चित्रेश अग्रवाल (एसोसिएट डायरेक्टर,मेडिकल ऑन्कोलॉजी), डॉ. रंजन साहू (एसोसिएट डायरेक्टर, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी), डॉ. इशान अल्लाहाबादी (सीनियर कंसल्टेंट,सर्जिकल ऑन्कोलॉजी), डॉ. जगनदीप विरक (सीनियर कंसल्टेंट, ऑर्थोपेडिक्स ऑन्कोलॉजी) और डॉ. रोमिता त्रेहान (सीनियर कंसल्टेंट, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी) शामिल थे।

पारस हेल्थ के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. पंकज मित्तल ने कहा कि कैंसर से बचाव का पहला कदम जागरूकता है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की ज़िम्मेदारी खुद लेनी चाहिए और समय-समय पर जांच करानी चाहिए। बीमारी की शुरुआती पहचान जीवन बचा सकती है, इसलिए हमारा उद्देश्य है कि यह संदेश हर घर तक पहुँचे।

अभियान के दौरान ‘हौंसला मीट’ नामक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें कैंसर से उबर चुके लोगों ने अपनी प्रेरणादायक कहानियाँ साझा कीं। डॉक्टरों, विशेषज्ञों और समुदाय के सदस्यों ने मिलकर महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी।

पारस हेल्थ पंचकूला लगातार सामुदायिक स्वास्थ्य, निवारक देखभाल और महिला स्वास्थ्य जागरूकता के लिए कार्यरत है। अस्पताल की विशेषज्ञ टीम और आधुनिक सुविधाएँ महिलाओं को सुरक्षित, संवेदनशील और समय पर उपचार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

Tags: Health , Paras Health , Paras Health Panchkula , Dr Pankaj Mittal , Paras Cancer Support Group , Panchkula , Breast Cancer Awareness Month

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD