Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें नरेंद्र मोदी ने ईएसी-पीएम की बैठक की अध्यक्षता की विराट कोहली चोटिल होकर बाहर, अफगानिस्तान वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल को मौका किसी ने उत्सव के रंग में भंग डाला तो वर्तमान के साथ भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा : योगी आदित्यनाथ मंत्री के इस्तीफे पर सीएम डीके शिवकुमार बोले, सब कुछ सुलझा लिया गया श्रेयस अय्यर बने भारत के नए टी20 कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मौका समाज की जड़ में है पितृसत्तात्मक सोच, समाज आज भी दोहरे मानदंड अपनाता है : माधुरी दीक्षित खून की जांच से 5 साल पहले चल जाएगा लंग कैंसर का पता, शोध में बड़ा खुलासा लालू-राबड़ी की सुरक्षा को लेकर चल रहे विवाद पर एनडीए नेताओं का तंज, बोले- सुरक्षा के नियम होते हैं छोटी-छोटी बात पर गुस्सा, पूरे दिन रहता है चिड़चिड़ापन? ये योगासन देंगे मानसिक थकान से छुटकारा फिरोजपुर सड़क हादसे में 8 की मौत, 11 गंभीर घायल फायदेमंद ही नहीं, हर उम्र के लिए मजेदार भी है योगासन, आयुष मंत्रालय ने बताया कैसे 7 जून का पंचांग : अधिक भानू सप्तमी पर द्विपुष्कर-रवि योग का संयोग, पंचक के साथ भद्रा की रहेगी छाया ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षा को 'किसी न किसी तरह' खत्म कर दिया जाएगा : डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बयान, कहा- हालात नियंत्रण में, सब सही दिशा में चल रहा है डी.सी. डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जेल रोड पर पौधारोपण किया माता श्री काली देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र होंगे पूर्ण, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे लोकार्पण : बलतेज पन्नू पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं — यही आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : केवल सिंह पठानिया भगवंत मान सरकार पंजाब को नशों और तस्करों से मुक्त करने के लिए वचनबद्ध : कुलजीत सिंह रंधावा आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में शीघ्र उपलब्ध होंगी एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनेंः डॉ. धनी राम शांडिल एचपी शिवा परियोजना के तहत 586 हेक्टेयर क्षेत्र की पहचान सुनिश्चित करेंः जगत सिंह नेगी विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा चंडीगढ़ ने चलाया "एक पेड़ मां के नाम" अभियान, वार्ड-29 में हुआ पौधारोपण

 

एमएनडी की जल्दी पहचान में मदद कर सकता है जीभ का एमआरआई स्कैन : रिसर्च

Health, Study, Research, Researchers
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Oct 2025

Last updated on: Oct 28, 2025, 17:05 IST

ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं के अनुसार, किसी व्यक्ति की जीभ का एमआरआई स्कैन 'मोटर न्यूरॉन डिजीज' (एमएनडी) की शुरुआती पहचान करने और इसकी निगरानी रखने में मदद कर सकता है। एमएनडी एक गंभीर न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारी है। ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड के शोधकर्ताओं ने पाया कि एमएनडी से पीड़ित लोगों की जीभ की मांसपेशियां सामान्य लोगों की तुलना में छोटी और कमजोर होती हैं। 

ऐसा खासतौर उनके साथ होता है, जिन्हें इस बीमारी में बोलने या निगलने में दिक्कत होती है। एमएनडी को आमतौर पर एएलएस भी कहा जाता है। यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस के डॉ. थॉमस शो ने बताया कि जीभ में आठ अलग तरह की मांसपेशियां होती हैं, जो हमारे खाने, निगलने और बोलने के काम को संभालती हैं।

एमएनडी जैसी बीमारी में ये मांसपेशियां धीरे-धीरे कमजोर होकर सिकुड़ने लगती हैं। जब जीभ कमजोर हो जाती है, तो मरीज का बोलना और खाना दोनों प्रभावित होते हैं। उन्होंने आगे कहा, ''अगर इस कमजोरी का पता जल्दी लग जाए और इसे समय-समय पर ट्रैक किया जाए, तो मरीज और डॉक्टर दोनों को फायदा होगा। 

यह खासतौर पर उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो नए इलाज या क्लिनिकल ट्रायल तक जल्दी पहुंच चाहते हैं। शुरुआती पहचान से जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने में मदद मिल सकती है।'' इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने 200 से ज्यादा पुराने एमआरआई स्कैन का विश्लेषण किया, जिनमें कुछ एमएनडी वाले लोगों के स्कैन भी शामिल थे। 

उन्होंने एआई और एडवांस इमेजिंग तकनीकों का उपयोग करके जीभ की मांसपेशियों का आकार सटीक रूप से मापा। शॉ ने बताया कि इन तुलना से यह स्पष्ट हुआ कि एमएनडी वाले लोगों की जीभ की मांसपेशियां सामान्य लोगों की तुलना में अलग होती हैं। स्कैन में अंतर इतना स्पष्ट था कि यह बीमारी के शुरुआती संकेतों को पहचानने में मदद कर सकता है।

कंप्यूटर्स इन बायोलॉजी एंड मेडिसिन में प्रकाशित इस शोध में बताया गया कि जो लोग एमएनडी के लक्षण जीभ, मुंह, गले या गर्दन में अनुभव करते हैं, उनका जीवनकाल उन लोगों की तुलना में कम होता है जिनके लक्षण हाथ-पैर में शुरू होते हैं। यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ हेल्थ एंड रिहैबिलिटेशन साइंसेज के डॉ. ब्रुक-माई वेलन ने बताया कि जीभ एक बहुत ही जटिल अंग है। 

यह हर दिन हजारों सटीक और छोटे-छोटे काम करती है, जिन्हें हम सामान्य रूप से महसूस भी नहीं करते। हम सिर्फ तब ही नोटिस करते हैं जब जीभ के काम करने की क्षमता कम होने लगे। उन्होंने कहा, ''अगर यह समझा जा सके कि एमएनडी में कौन-कौन सी मांसपेशियां कमजोर होती हैं, तो ऐसे उपाय खोजे जा सकते हैं जो मरीज की मदद करें। 

उदाहरण के लिए, मरीज अपने बोलने के तरीके बदल सकता है और उन मांसपेशियों का इस्तेमाल कर सकता है जो अभी ठीक हैं। इससे न केवल उनके बोलने की क्षमता बनी रहती है बल्कि जीवन की गुणवत्ता भी बेहतर होती है।''

 

Tags: Health , Study , Research , Researchers

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD