Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

गोल्डन टेंपल पहुंची शहनाज गिल, ‘इक कुड़ी’ की सफलता के लिए की प्रार्थना

Pollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Punjabi Films, Movie, Shehnaaz Gill, Ikk Kudi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 27 Oct 2025

Last updated on: Oct 28, 2025, 13:04 IST

अभिनेत्री शहनाज गिल की फिल्म ‘इक कुड़ी’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की सफलता के लिए वह गोल्डन टेंपल में आशीर्वाद लेने पहुंची। शहनाज गिल, जो भोजपुरी और पंजाबी सिनेमा में अपनी बहुमुखी प्रतिभा से जानी जाती हैं, उन्होंने आईएएनएस से बात की।

उन्होंने कहा, “हम गुरु की नगरी आए हैं ताकि अपनी फिल्म के लिए वाहेगुरु का आशीर्वाद ले सकें। हमारी फिल्म ‘इक कुड़ी’ 31 अक्टूबर को रिलीज हो रही है और हम चाहते हैं कि यह सुपर डुपर हिट साबित हो। वाहे गुरु हमारी फिल्म को आशीर्वाद दें, पंजाब के लोगों का प्यार ही सबसे बड़ी ताकत है। 

आप सभी लोग इसे देखने जरूर जाएं।” शहनाज ने अपने भाई शहबाज का भी जिक्र किया, जो पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले मैं यहां आई थी, अब मेरा भाई भी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रहा है। मैं चाहती हूं कि सारे पंजाबी लोग उसे सपोर्ट करें। 

बिग बॉस में भी वह बहुत अच्छा कर रहे हैं, मैं चाहती हूं कि पूरे भारत के लोग उसे सपोर्ट करें। फिल्म ‘इक कुड़ी’ में 1950 से 2025 की कहानी है। शहनाज ने बताया कि यह कहानी पंजाब की मिट्टी से जुड़ी हुई है, जिसमें दर्शकों को कई रंग और अहसास मिलेंगे। फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में हुई है, और इसमें पूरा पंजाबी माहौल दिखाया गया है। 

जब दर्शक इसे देखेंगे, तो उन्हें लगेगा कि यह पंजाब की मिट्टी से जुड़ी हुई कहानी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह फिल्म पंजाबी सिनेमा को नई पहचान देगी, क्योंकि इसमें जमीन से जुड़े कलाकारों ने दिल से मेहनत की है। हमारी पूरी टीम ने दिल से मेहनत की है ताकि पंजाबी सिनेमा को एक नई ऊंचाई मिल सके।

रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट देते हुए शहनाज ने कहा कि पहले यह फिल्म 19 सितंबर को रिलीज होनी थी, लेकिन पंजाब की मौजूदा परिस्थितियों के चलते तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब ‘इक कुड़ी’ 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

 

Tags: Pollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Punjabi Films , Movie , Shehnaaz Gill , Ikk Kudi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD