Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

नौवें पातशाह का 350वां शहीदी दिवस: हरजोत सिंह बैंस ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री से की मुलाकात

कार्यक्रमों में शामिल होने का दिया निमंत्रण

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Omar Abdullah
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/श्रीनगर , 27 Oct 2025

Last updated on: Oct 28, 2025, 12:11 IST

नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों में देशभर के नेताओं को आमंत्रित करने संबंधी पंजाब सरकार की पहल के तहत आज शाम पंजाब के शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार दीपक बाली के साथ श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की और उन्हें अगले महीने श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रमों में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री अब्दुल्ला को बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने धार्मिक स्वतंत्रता और मानव मूल्यों की रक्षा के लिए जो अद्वितीय बलिदान दिया, उसे नमन करने हेतु राज्यभर में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। उन्होंने 23 से 25 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों सहित इन स्मृति आयोजनों के मुख्य पहलुओं की जानकारी दी।स बैंस के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मानवता के प्रेरणास्रोत गुरु साहिब की अनुपम शहादत को नमन किया। 

उन्होंने कहा कि गुरु साहिब का शांति, धार्मिक स्वतंत्रता, सद्भावना और आपसी भाईचारे का शाश्वत संदेश सदैव मानवता को प्रेरित करता रहेगा।स्मृति कार्यक्रमों की श्रृंखला के बारे में जानकारी देते हुए स हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि ये विशेष आयोजन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी और उनके अमर सेवकों — भाई सती दास जी, भाई मती दास जी, भाई दियाला जी और भाई जैंता जी (बाबा जीवन सिंह जी) — के जीवन, शिक्षाओं और महान बलिदान से जुड़े विभिन्न पवित्र स्थलों पर आयोजित किए जा रहे हैं।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Omar Abdullah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD