Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

'प्यार कमजोरी नहीं, ताकत है', 25 साल बाद भी गूंज रही है 'मोहब्बतें' की धुन

Shah Rukh Khan, Shahrukh Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Mohabbatein
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Oct 2025

Last updated on: Oct 27, 2025, 18:12 IST

निर्देशक आदित्य चोपड़ा की ब्लॉकबस्टर फिल्म "मोहब्बतें' की रिलीज को 25 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर फिल्म के मेकर्स ने पुरानी यादों को ताजा किया। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म को वाईआरएफ के बैनर तले रिलीज किया था। मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के सीन्स का मोंटाज वीडियो पोस्ट किया, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "25 साल पहले, एक कहानी ने हमें सिखाया था कि प्यार कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत है। 

फिल्म के वायलिन भले ही रुक गए, लेकिन उनकी धुन आज भी दिल में बसी है, जो हमें याद दिलाती है कि हर रूप में प्यार हमेशा अमर रहता है। फिल्म मोहब्बतें के 25 साल पूरे।" 25 साल पहले आई फिल्म मोहब्बतें के गाने और डायलॉग आज भी लोगों के दिलों में उतने ही जिंदा है। 

इस फिल्म में शाहरुख और ऐश्वर्या फिल्म 'जोश' के बाद साथ में बड़े पर्दे पर नजर आए थे। इस फिल्म में प्रीति झंगियानी, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, उदय चोपड़ा, जिमी शेरगिल, प्रीति झंगियानी, किम शर्मा, शमिता शेट्टी और जुगल हंसराज अहम रोल में थे।

रोमांटिक ड्रामा फिल्म की कहानी कॉलेज स्टूडेंट्स और उनके प्यार पर आधारित थी। इसमें नए हीरोज को काम करने का मौका मिला था। फिल्म में जहां शाहरुख खान ने राज आर्यन का किरदार निभाया था, तो वहीं अमिताभ बच्चन ने नारायण शंकर का किरदार निभाया था। 

ऐसा माना जाता है कि अमिताभ बच्चन का यह किरदार उनके करियर का कमबैक था। फिल्म में वे एक नारायण शंकर गुरुकुल के सख्त प्रिंसिपल के तौर पर छा गए थे। वहीं, राज आर्यन छात्रों की लव-स्टोरी के सपोर्ट में खड़े होते हैं और नारायण शंकर के किरदार से उनका टकराव होता है।

ऐश्वर्या राय ने नारायण शंकर की बेटी का किरदार निभाया। जोश के बाद यह शाहरुख और ऐश्वर्या की दूसरी फिल्म थी। 'मोहब्बतें' ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और रोमांटिक फिल्मों में एक मील का पत्थर साबित हुई थी। रिलीज के बाद फिल्म के युवा किरदारों को रातों- रात में अच्छी लोकप्रियता हासिल हुई थी। यह फिल्म आज भी दर्शकों को प्यार, रोमांस और गुरुकुल की अनुशासित दुनिया की याद दिलाती है।

 

Tags: Shah Rukh Khan , Shahrukh Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Mohabbatein

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD