Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म ‘वध 2’ अगले साल 6 फरवरी को होगी रिलीज

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Sanjay Mishra, Neena Gupta, Luv Ranjan, Vadh 2, Vadh 2 Release Date
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 27 Oct 2025

Last updated on: Oct 27, 2025, 17:56 IST

बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की जोड़ी बहुत जल्द फिल्म ‘वध 2’ में दिखाई देगी। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब इसके मेकर्स ने मूवी की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। मानवीय जज्बातों और नैतिक दुविधाओं से भरी यह फिल्म अगले साल 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

इस फिल्म को लव रंजन और अंकुर गर्ग की लव फिल्म्स ने मिलकर बनाया है। फिल्म का निर्देशन जसपाल सिंह संधू ने किया है। इसकी रिलीज डेट की घोषणा करते हुए मेकर्स ने एक मोशन पोस्टर भी जारी किया है। इसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "संघर्ष नया, कहानी नई। 

क्या गलत है और क्या सही है? जानिए 6 फरवरी 2026 को जब 'वध-2' सिनेमाघरों में रिलीज होगी।" इस मोशन पोस्टर में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता का पहला लुक दिखाई दिया, जिसने दर्शकों को ‘वध 2’ की दुनिया की झलक दी। ‘वध 2’ की कहानी जसपाल सिंह संधू ने लिखी है। 

बताया जा रहा है कि यह पहले भाग जैसी कहानी को आगे बढ़ाती दिखाई देगी। इसमें नए किरदारों के जरिए भावनाओं और हालात को एक नई कहानी में दिखाया गया है। इससे पहले एक इंटरव्यू में संजय मिश्रा ने फिल्म के कलाकारों और क्रू के साथ शूटिंग के अनुभव के बारे में बात की थी। 

उन्होंने कहा था कि वह अपने किरदार शंभुनाथ मिश्रा की अपनी भूमिका को फिर से निभाकर बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा, "वध सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, यह एक सिनेमाई अनुभव था जो हमारे और दर्शकों के साथ हमेशा के लिए जुड़ गया। इसे एक फ्रैंचाइजी के रूप में विकसित होते देखना बहुत ही खास अनुभव है। 

जसपाल के निर्देशन में एक बार फिर काम करना वाकई प्रेरणादायक रहा है उनकी दृष्टि हर सीन में गहराई लाती है।" अभिनेत्री नीना गुप्ता ने कहा था, "ऐसी अनोखी कहानियां मिलना दुर्लभ है। जसपाल की सच्चाई और तनाव को पहचानने की क्षमता उन्हें एक बेहतरीन कहानीकार बनाती है। 

मुझे एक बार फिर इस सफर का हिस्सा बनने पर बहुत गर्व है और मैं दर्शकों के लिए उत्साहित हूं कि वे देखें कि वध 2 में हमने उनके लिए क्या पेश किया है।" 'वध 2' में नीना गुप्ता और संजय मिश्रा के अलावा सौरभ सचदेवा, मानव विज, नदीम खान, और सुमित गुलाटी जैसे कलाकार भी हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Sanjay Mishra , Neena Gupta , Luv Ranjan , Vadh 2 , Vadh 2 Release Date

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD