Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

दिलजीत दोसांझ को अमिताभ बच्चन की यह फिल्म नहीं पसंद, खुद बताई वजह

Diljit Dosanjh, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Oct 2025

Last updated on: Oct 27, 2025, 16:19 IST

मशहूर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ बहुत जल्द क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ में दिखाई देंगे। यहां वह अमिताभ बच्चन के साथ उनकी फिल्मों के बारे में भी चर्चा करेंगे।इसका एक प्रोमो सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। इसमें दिलजीत दोसांझ ने बताया कि उन्हें अमिताभ बच्चन की कौन सी फिल्म कतई पसंद नहीं आई।

'केबीसी-17' शो के नए प्रोमो में दिलजीत दोसांझ हॉट सीट पर बैठकर अमिताभ बच्चन से बात करते नजर आए। उन्होंने होस्ट अमिताभ से कहा, "जब आपकी फिल्में आती थीं तो मैं खुश हो जाता था। पर सर, आपकी एक फिल्म मुझे पसंद नहीं आई थी।"इस पर अमिताभ बच्चन ने तुरंत पूछा, "कौनसी?" दिलजीत ने जवाब दिया, "सौदागर सर! अनाउंसमेंट हुई कि अमिताभ बच्चन की फिल्म आ रही है और फिर उसमें आप गुड़ बेचते दिखाई दिए।"

यह सुनने के बाद अमिताभ बच्चन और दर्शक ठहाके लगाने लगे। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया है। इसे देखने के बाद लोग खूब हंस रहे हैं। कमेंट बॉक्स में वह अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं।‘केबीसी-17’ का यह एपिसोड 31 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।

इससे पहले शो का एक प्रोमो जारी किया गया था। इसमें अमिताभ बच्चन अभिनेता-सिंगर दिलजीत दोसांझ को इंट्रोड्यूस करते दिखाई दिए। प्रोमो में दिलजीत अपनी फिल्म चमकीला का गाना ‘मैं हूं पंजाब’ गाते दिखाई दिए। दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ को अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार 2025 के लिए नामांकित किया गया था। 

इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। ऐसा बताया जा रहा है कि शो में दिलजीत जो राशि जीतकर जाएंगे, वह पंजाब पीड़ितों की मदद के लिए इस्तेमाल की जाएगी।बता दें कि दिलजीत दोसांझ पंजाब में आई बाढ़ के दौरान लोगों की मदद के लिए आगे आए। 

उन्होंने गैर-सरकारी संगठनों और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर गुरदासपुर और अमृतसर के 10 गांवों को गोद लिया है। उनकी टीम ने पीड़ितों के लिए भोजन, पानी और चिकित्सा सहायता प्रदान करने में मदद की थी।

 

Tags: Diljit Dosanjh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD