Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

सिडनी में 'रो-को' का जलवा, अटूट साझेदारी के साथ भारत को दिलाई 9 विकेट से जीत

Virat Kohli, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Rohit Sharma, 3rd ODI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिडनी , 25 Oct 2025

Last updated on: Oct 27, 2025, 10:55 IST

रोहित शर्मा और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले को 9 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ तीन मुकाबलों की सीरीज 2-1 पर समाप्त हुई। एडिलेड ओवल में 73 रन की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा ने अगले मुकाबले में 121 रन की नाबाद पारी खेलकर फॉर्म में शानदार वापसी की है। 

दूसरी ओर, सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में 'शून्य' पर आउट होने वाले विराट कोहली ने इस मैदान पर 74 रन की नाबाद पारी खेली। टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 46.4 ओवरों में महज 236 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए कप्तान मिचेल मार्श (41) और ट्रेविस हेड (29) ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोडे़, जबकि मैथ्यू शॉर्ट 30 रन बनाकर आउट हुए।

ऑस्ट्रेलियाई टीम 124 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से मैट रेनेशॉ ने एलेक्स कैरी के साथ चौथे विकेट के लिए 67 गेंदों में 59 रन की पारी खेली। रेनेशॉ 58 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 2 चौके शामिल रहे, जबकि कैरी ने 37 गेंदों में 24 रन बनाए। 

इनके अलावा, कूपर कोनोली ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। भारत की तरफ से हर्षित राणा ने 39 रन देकर 4 शिकार किए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 2 सफलताएं हासिल कीं। इसके जवाब में शुभमन गिल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने 10.2 ओवरों में 69 रन की साझेदारी की। 

गिल 26 गेंदों में एक छक्के और 2 चौकों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। यहां से रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों ने 169 गेंदों में 168 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारत को महज 38.3 ओवरों में जीत दिलाई।

रोहित 125 गेंदों में 121 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 13 चौके शामिल रहे। वहीं, कोहली ने 81 गेंदों में 7 चौकों के साथ 74 रन बनाए। विपक्षी खेमे से जोश हेजलवुड एकमात्र सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 6 ओवरों में 23 रन देकर एक विकेट निकाला।

ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले अपने नाम कर चुकी थी। पर्थ में खेला गया सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया था, जिसके बाद एडिलेड मे खेले गए दूसरे मुकाबले को 2 विकेट से जीता।

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Rohit Sharma , 3rd ODI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD