Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'थामा' बनी बॉक्स ऑफिस की बादशाह, पीछे रह गई 'एक दीवाने की दीवानियत'

Rashmika Mandanna, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Ayushmann Khurrana, Thamma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Oct 2025

Last updated on: Oct 25, 2025, 16:07 IST

बॉलीवुड में दीपावली का सप्ताह हमेशा फिल्मों के लिए खास रहता है। इस बार भी दर्शकों को एक नहीं बल्कि दो बड़ी फिल्मों का तोहफा मिला, पहली आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की 'थामा' और दूसरी हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की 'एक दीवाने की दीवानियत'। 

दोनों ही फिल्मों ने सिनेमाघरों में एक साथ दस्तक दी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर देखने को मिली। जहां एक तरफ 'थामा' अपनी अनोखी कहानी, हॉरर-रोमांस के तड़के और शानदार स्टारकास्ट के दम पर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही, वहीं दूसरी ओर 'एक दीवाने की दीवानियत' एक इमोशनल लव स्टोरी के रूप में दर्शकों के बीच उतरी। 

आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल स्टारर 'थामा' ने रिलीज के पहले ही दिन शानदार ओपनिंग लेकर सबको चौंका दिया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन यानी मंगलवार को 24 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की।

दूसरे दिन बुधवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन फिर भी 18.6 करोड़ रुपये का मजबूत कारोबार किया। वहीं तीसरे दिन यानी गुरुवार को फिल्म की कमाई घटकर 13 करोड़ रुपये रह गई। चौथे दिन शुक्रवार को फिल्म का ग्राफ और नीचे आया, और शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने सिर्फ 3.79 करोड़ रुपये की कमाई की। 

इस तरह चार दिनों में 'थामा' का कुल भारत नेट कलेक्शन 59.39 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 76.7 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है। हालांकि फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन पहले हफ्ते में ही लगभग 60 करोड़ का कारोबार करना अपने आप में बड़ी बात है। 

आयुष्मान और रश्मिका की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं, जबकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की रहस्यमयी भूमिका ने कहानी को और भी रोमांचक बना दिया है। वहीं, दूसरी ओर हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की 'एक दीवाने की दीवानियत' ने भी दर्शकों का ध्यान खींचने की कोशिश की, लेकिन फिल्म उतनी बड़ी कमाई नहीं कर पाई जितनी मेकर्स को उम्मीद थी।

इस रोमांटिक ड्रामा ने पहले दिन 9 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ठीक-ठाक शुरुआत की। इसके बाद फिल्म का कलेक्शन धीरे-धीरे नीचे जाता गया। दूसरे दिन 'एक दीवाने की दीवानियत' ने 7.4 करोड़ रुपये कमाए, जबकि तीसरे दिन यह गिरकर 6.35 करोड़ रुपये रह गया।

चौथे दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने केवल 2.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। चार दिनों में फिल्म की कुल कमाई भारत में 24.95 करोड़ रुपये रही, जबकि वर्ल्डवाइड स्तर पर इसने 28.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अगर बात करें इस हफ्ते की बॉक्स ऑफिस रेस की, तो यहां बाजी साफ तौर पर 'थामा' के हाथ लगी है।

 

Tags: Rashmika Mandanna , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Ayushmann Khurrana , Thamma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD