Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

फिल्म बड़ा करारा पूदणा” का ज़बर्दस्त ट्रेलर आउट, 7 नवम्बर 2025 को होगी रिलीज़

Pollywood, Entertainment, Actress, Cinema, Punjabi Films, Movie, Badaa Karara Pudna, Badaa Karara Pudna Trailer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Oct 2025

Last updated on: Oct 24, 2025, 15:16 IST

फिल्म “बड़ा करारा पूदणा” का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू कर दी है। यह एक भावुक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है, जो औरतों के साथ, मजबूती, पारिवारिक रिश्तों और पंजाब की रंगीन सांस्कृतिक आत्मा का जश्न मनाती है। इसकी कहानी लंदन की बहु-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि में सेट है। 

फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध डायरेक्टर परवीन कुमार (नी मैं सस कुटनी, दरड़ा) ने किया है। कहानी अमन सिद्धू ने लिखी है और संगीत गुरमीत सिंह ने तैयार किया है। इसमें उपासना सिंह, कुलराज रंधावा, शिबा आकाशदीप साबिर,राज धालीवाल, मननत सिंह और कमलजीत नीरू जैसे मशहूर कलाकार अपनी-अपनी अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं।

कहानी छह बिछड़ी बहनों की है, जो किस्मत के चलते दोबारा एकजुट होती हैं, जब उन्हें अचानक हुए गिद्धा मुकाबले में हिस्सा लेना पड़ता है। जो शुरुआत में सिर्फ यादों का मिलन होता है, वह आगे चलकर अपनी-अपनी ज़िंदगी की मुश्किलों से जूझने, टूटे रिश्तों को जोड़ने और एक-दूसरे मे ताक़त ढूंढने का सफ़र बन जाता है।

ट्रेलर भावुक और सांस्कृतिक सार को खूबसूरती से दर्शाता है। यह फिल्म के बड़े स्तर, असली पंजाबी लोक-संगीत, परंपराओं से भरे नृत्य और सभी को जोड़ने वाली कहानी की एक झलक देती है। “बड़ा करारा पूदणा”7 नवम्बर 2025 को दुनियाभर में रिलीज़ होगी। 

इस फिल्म के पीछे  EmVeeBee Media (P) Ltd की प्रोड्यूसर माधुरी भोसले का यह विश्वास है कि औरतों की अदम्य आत्मा, संस्कृति और भावनाओं की शक्ति को मनना ही असली सिनेमा है, जो पंजाबी बहन चारे को वैश्विक मंच तक ले जाता है।

 

Tags: Pollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Punjabi Films , Movie , Badaa Karara Pudna , Badaa Karara Pudna Trailer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD