Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत और जर्मनी के बीच साझेदारी को मजबूत करने को लेकर पीयूष गोयल ने कैथरीना रीचे से मुलाकात की

Piyush Goyal, Commerce and Industry Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Katherina Reiche
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बर्लिन , 23 Oct 2025

Last updated on: Oct 24, 2025, 12:56 IST

23 अक्टूबर 2025 को बर्लिन में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल और जर्मन संघीय आर्थिक मामलों एवं ऊर्जा मंत्री सुश्री कैथरीना रीचे के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर सार्थक बैठक हुई। 7 अगस्त 2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर दोनों लीडर्स के बीच हुई बातचीत के बाद यह बैठक आयोजित की गई। 

इस दौरान व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, हरित ऊर्जा और कौशल विकास में सहयोग बढ़ाने पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। श्री गोयल ने फेडेरल चांसलरी में आर्थिक एवं वित्तीय नीति सलाहकार तथा जर्मनी के जी7 एवं जी20 शेरपा डॉ. लेविन होले से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के उपायों पर चर्चा की।

श्री गोयल ने दूतावास में जर्मन मिटेलस्टैंड कंपनियों के सीईओ और अग्रणी व्यक्तियों के साथ गोलमेज सम्मेलन की अध्यक्षता की। इस दौरान कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भारत में व्यापार करने और मौजूदा निवेश का विस्तार करने की अपनी उत्सुकता व्यक्त की। 

मंत्री ने भारत में अवसरों और निवेश को सुविधाजनक बनाने और व्यापार करने में आसानी के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए गए उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने चर्चा में विशेष रूप से समन्वयन बढ़ाने, निवेश को सुगम बनाने और विशेष रूप से स्थिरता, नवोन्मेषण और उन्नत विनिर्माण से जुड़े सेक्टरों में परस्पर मजबूत व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा पर जोर दिया। 

बाद में श्री गोयल लक्जमबर्ग के उप प्रधान मंत्री और विदेश मामलों और व्यापार मंत्री श्री जेवियर बेटेल से मिलेंगे और इनफिनियन टेक्नोलॉजीज, शेफलर ग्रुप, रेनक, हेरेनक्नेचट एजी, एनर्ट्रैग एसई और मर्सिडीज बेंज ग्रुप सहित प्रमुख जर्मन कंपनियों के सीईओ के साथ चर्चा करेंगे।24 अक्टूबर को बर्लिन ग्लोबल डायलॉग में पैनल चर्चा और जर्मन उद्योग संघों के साथ आगे की बैठकों के साथ मंत्री के कार्यक्रम जारी रहेंगे।

 

Tags: Piyush Goyal , Commerce and Industry Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Katherina Reiche

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD