Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने हलका जंडियाला के अंतर्गत आने वाले गांव बंडाला में विभिन्न विकास कार्यों का रखा नींव पत्थर

करीब 15 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 23 Oct 2025

Last updated on: Oct 24, 2025, 12:02 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और गांववासियों को भी शहरों जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। यह विचार लोक निर्माण मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने हलका जंडियाला गुरु के अंतर्गत आने वाले गांव बंडाला में विभिन्न विकास कार्यों के सामूहिक उद्घाटन के अवसर पर व्यक्त किए।

श्री ई.टी.ओ. ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि गांव बंडाला में 15 करोड़ 9 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे। जिनमें योगी सिद्ध पीर बाबा की दरगाह तक जाने वाली मुख्य सड़क का सौंदर्यीकरण, स्मारक द्वार, कम्युनिटी हॉल, पशु चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ-साथ गलियां-नालियां, पार्क और पुस्तकालय का निर्माण शामिल है। 

उन्होंने बताया कि इन सभी विकास कार्यों के टेंडर जारी हो चुके हैं और आने वाले 6 महीनों के भीतर सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे, जिससे गांव बंडाला की सूरत बदल जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।

लोगों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि हम हलके में विकास के नाम पर ही वोट मांगेंगे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने बंडाला हलके की कोई सुध नहीं ली और यह गांव विकास के मामले में उपेक्षित रहा। उन्होंने पिछली सरकारों को चुनौती देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की सरकार द्वारा इस हलके में अब तक का सबसे अधिक विकास और ग्रांटें दी गई हैं। 

उन्होंने कहा कि विरोधी तो सिर्फ हवा में तीर चलाते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अपने हलके में कोई भी सरकारी स्कूल ऐसा नहीं छोड़ा जिसकी आवश्यकताएं पूरी न की गई हों। क्षेत्र में कई सड़कों को चौड़ा किया गया है और लिंक सड़कों की मरम्मत भी की गई है। उन्होंने कहा कि हम अपने कार्यों के आधार पर जनता के दरबार में जाएंगे और भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री ई.टी.ओ. ने कहा कि श्री मान की सरकार जनता की भलाई के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमने जो भी विकास की गारंटियां दी थीं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया है और अपने कार्यकाल के दौरान जनता की हर मांग को जल्द पूरा किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि यह आम लोगों की सरकार है, न कि महलों में बैठकर शासन करने वालों की। उन्होंने बताया कि बाढ़ के दौरान हमारे सभी मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता स्वयं लोगों की मदद में जुटे रहे और सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई गई।

इस अवसर पर डॉ. गुरविंदर सिंह (चेयरमैन), मनप्रीत सिंह (सरपंच नई आबादी), निशान सिंह (सरपंच), अनोख सिंह (सरपंच धारड़), रणजीत सिंह (सरपंच सुखेवाल), गुरमुख सिंह (सरपंच सरजा), सरबजीत सिंह डिंपी (प्रधन, आम आदमी पार्टी शहरी) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

 

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD