Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

दूसरा वनडे : मैट शॉर्ट और कूपर कोनोली का अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2 विकेट से हराया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Matt Short, Cooper Connolly
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एडिलेड , 23 Oct 2025

Last updated on: Oct 24, 2025, 11:48 IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार को एडिलेड में खेला गया। भारत के दिए 265 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 46.2 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है।

265 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट शॉर्ट ने 78 गेंद पर 2 छक्के और 4 चौकों की मदद से 74 रन की बेहतरीन पारी खेली। कूपर कोनोली 53 गेंद पर 61 रन बनाकर नाबाद रहे। मैट रेनशॉ ने 30 और मिचेल ओवन ने 36 रन की पारी खेली। 

भारतीय गेंदबाजों ने 54 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया के दोनों सलामी बल्लेबाजों मिशेल मार्श और ट्रेविस हेड, को आउट कर दिया था। इस समय भारतीय टीम के पास मौका था कुछ और विकेट लेकर मैच पर पकड़ बनाने का, लेकिन भारतीय गेंदबाज विफल रहे। 

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की तरफ से हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, और वाशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट लिए। 1-1 विकेट अक्षर पटेल और सिराज को मिला। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। 

भारतीय टीम ने रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों की मदद से 9 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने 97 गेंद पर 2 छक्के और 7 चौकों की मदद से 73 रन की पारी खेली थी। श्रेयस अय्यर ने 77 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 61 रन बनाए थे।

रोहित और श्रेयस के बीच तीसरे विकेट के लिए 118 रन की अहम साझेदारी हुई थी। इसके अलावा अक्षर पटेल ने 44 और हर्षित राणा ने नाबाद 18 रन की पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जांपा ने 4, जेवियर बार्टलेट ने 2, और मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट लिए थे। 

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Matt Short , Cooper Connolly

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD