Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रभास ने जन्मदिन पर फैंस को दिया खास तोहफा, 'फौजी' का धमाकेदार पोस्टर रिलीज

Prabhas, Tollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Movie, Telugu Films, Fauzi, Hanu Raghavapudi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Oct 2025

Last updated on: Oct 24, 2025, 11:40 IST

सुपरस्टार प्रभास ने अपने जन्मदिन के मौके पर प्रशंसकों को नया तोहफा दिया। उन्होंने गुरुवार को अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'फौजी' की पहली झलक शेयर की। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर जारी किया, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में संस्कृत श्लोक लिखा, "पद्मव्यूह विजयी पार्थः पाण्डवपक्षे संस्थित कर्णः। गुरुविरहितः एकलव्यः जन्मनैव च योद्धा एषः॥ फौजी।"

बता करें पोस्टर की तो, इसमें प्रभास का लुक काफी इंटेंस और पावरफुल नजर आ रहा है। उनकी आंखों में गुस्सा साफ झलक रहा है। पोस्टर में ब्रिटिश सरकार का झंडा जलता नजर आ रहा है। वहीं, प्रभास इसके पीछे खड़े हैं, और उनकी आंखों में गुस्सा साफ झलक रहा है। 

यह सीन स्वतंत्रता संग्राम या विद्रोह की कहानी की ओर इशारा कर रहा है। पोस्टर देख फैंस फिल्म को लेकर उत्सुक नजर आ रहे हैं। वे अब इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'फौजी' को माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म में प्रभास के अलावा, दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और जयाप्रदा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुडी ने किया है। हनु 'सीतारामम' जैसी सुपरहिट फिल्म रिलीज कर चुके हैं, जिस वजह से फैंस को उनसे काफी उम्मीदें हैं। प्रभास के पास इस समय कई फिल्में रिलीज के लिए लाइन में लगी हैं। उनकी चर्चित फिल्म 'बाहुबली द एपिक' 31 अक्टूबर को वैश्विक स्तर पर रिलीज होगी। 

वहीं, विदेशों में इसका प्रीमियर 29 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा। वहीं, प्रभास की दूसरी अपकमिंग फिल्म 'द राजा साहब' 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने इसका ट्रेलर पहले ही रिलीज कर दिया है, जो दर्शकों को पसंद आ रहा है। फिल्म का निर्देशन और लेखन मारुति ने किया है। इसमें प्रभास के साथ-साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार जैसे कलाकार नजर आएंगे।

 

Tags: Prabhas , Tollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Movie , Telugu Films , Fauzi , Hanu Raghavapudi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD