Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, इस चुनाव के बाद जदयू हो जाएगी साफ

Tejaswi Yadav, Tejashwi Yadav, Patna, Rashtriya Janata Dal, Bihar, RJD, Bihar Elections, Bihar Elections 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 23 Oct 2025

Last updated on: Oct 23, 2025, 15:19 IST

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के मुख्यमंत्री के चेहरा घोषित होने के बाद तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि हम लोग सरकार बनाने या मुख्यमंत्री बनने के लिए नहीं, बल्कि बिहार बनाने के लिए एकजुट हुए हैं। तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के सभी सहयोगी दलों के नेताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी ने उन पर एक बार फिर से विश्वास जताया है।

उन्होंने महागठबंधन के संयुक्त प्रेस वार्ता में सहयोगी दलों को भरोसा देते हुए कहा कि सभी लोगों के विश्वास पर वे खरा उतरने की कोशिश करेंगे और सभी लोग मिलकर 20 साल की निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। उन्होंने एनडीए में संयुक्त प्रेस वार्ता नहीं होने पर सवाल खड़ा किया। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि अब तक एनडीए की ओर से न तो संयुक्त प्रेस वार्ता की गई है और न ही मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया गया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भाजपा के लोग नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनाने वाले हैं। अब तक भाजपा के किसी नेता ने नीतीश कुमार के चेहरे पर मुहर नहीं लगाई है। 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तो साफ किया है कि विधायक दल के नेता मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि 20 साल से एनडीए सीएम के चेहरे की घोषणा कर चुनाव लड़ती रही है, लेकिन इस बार नहीं हुआ है। इस चुनाव के बाद जदयू समाप्त हो जाएगी।

बिहार की समस्याओं का जिक्र करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यहां पढ़ाई, कमाई, और दवाई की व्यवस्था नहीं है। बिहार आज भी पिछड़े राज्य की श्रेणी में है, भ्रष्टाचार भी बढ़ा है। इससे पहले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने गुरुवार को तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार चुना।

महागठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा कि इस गठबंधन में शामिल सभी दलों ने यह निर्णय लिया है कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री होंगे और वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री बनेंगे।

 

Tags: Tejaswi Yadav , Tejashwi Yadav , Patna , Rashtriya Janata Dal , Bihar , RJD , Bihar Elections , Bihar Elections 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD