Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कॉमेडी का डबल डोज 'किस किस को प्यार करूं-2' इस दिन होगी रिलीज

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Kapil Sharma, Kis Kis Ko Pyaar Karoon 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Oct 2025

Last updated on: Oct 23, 2025, 15:16 IST

अभिनेता कपिल शर्मा एक बार फिर फिल्म कॉमेडी 'किस किस को करूं' के सीक्वल के साथ हंसी का डबल डोज लेकर आ रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की रिलीज डेट के साथ मोशन पोस्टर जारी किया। 

उन्होंने कैप्शन में लिखा, "तैयार हो जाइए दोगुनी मस्ती और चार गुनी हंसी के लिए। फिल्म 'किस किस को प्यार करूं-2' हंसी का डबल डोज लेकर 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।" रिलीज डेट की जानकारी सुन फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वह मोशन पोस्टर देख ये अंदाजा लगा रहे हैं कि कपिल शर्मा फिर से नई अभिनेत्रियों के साथ उलझन भरी जिंदगी और साथ ही कॉमेडी का तड़का लेकर आएंगे।

फैंस अब फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हंसी से भरपूर कॉमेडी फिल्म का निर्देशन और लेखन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है। फिल्म में कपिल शर्मा के साथ हीरा वारिना, पारुल गुलाटी, आयशा खान और त्रिशा चौधरी नजर आएंगी। साथ ही, कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए मनजोत सिद्दू भी अहम किरदार में दिखेंगे।

फिल्म का निर्माण रतन जैन, गणेश जैन, अब्बास-मस्तान और वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट मिलकर कर रहे हैं। कॉमेडी फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के साथ कपिल ने फिल्मों में डेब्यू किया था। फिल्म का निर्देशन अब्बास-मस्तान और लेखन अनुकल्प गोस्वामी ने किया था। 

फिल्म की कहानी एक ऐसे आदमी की थी, जिसकी तीन पत्नियां होती हैं और तीनों सहेलियां होती हैं, लेकिन कपिल शर्मा को चौथी शख्स एली अवराम से प्यार हो जाता है। फिल्म में अरबाज ने भी छोटा-सा रोल अदा किया था। फिल्म में कपिल के अलावा, एक्ट्रेस एली अवराम, मंजरी फडनिस, सिमरन कौर मुंडी, साई लोकुर और वरुण शर्मा भी थे।

इसी के साथ ही कपिल अपकमिंग फिल्म में नीतू और रिद्धिमा साहनी के साथ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। हालांकि फिल्म के टाइटल के नाम घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन अस्थायी नाम डीएसके रखा गया है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Kapil Sharma , Kis Kis Ko Pyaar Karoon 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD