Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मध्य प्रदेश में किसान सोलर पंप के लिए सिर्फ 10 प्रतिशत राशि देगा: सीएम मोहन यादव

Dr Mohan Yadav, Bharatiya Janata Party, BJP, Chief Minister of Madhya Pradesh, Bhopal, Madhya Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 18 Oct 2025

Last updated on: Oct 22, 2025, 11:18 IST

मध्य प्रदेश के किसानों को धनतेरस के मौके पर बड़ी सौगात मिली है। किसानों को अब सोलर पंप पर कुल लागत की राशि के 40 प्रतिशत के स्थान पर सिर्फ 10 प्रतिशत राशि ही देनी होगी। यह ऐलान मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित किसान सम्मेलन में बड़ी तादाद में किसान जुटे। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया कि सोलर पंप पर किसानों को 40 प्रतिशत राशि देनी होती है। यह राशि भी ज्यादा है, इसलिए सरकार ने तय किया है कि अब किसान कुल राशि का सिर्फ 10 प्रतिशत ही देगा। वर्तमान में लगभग पांच लाख का सोलर पंप पड़ता है, जिसमें से 40 प्रतिशत लगभग दो लाख रुपए किसानों को देने पड़ते हैं। अब सिर्फ 50 हजार रुपए ही देने होंगे।

मुख्यमंत्री यादव ने राज्य के सोयाबीन किसानों के लिए अमल में लाई गई भावांतर योजना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सोयाबीन के किसानों कों बारिश अधिक के कारण नुकसान हुआ है। अभी सोयाबीन की पूरी तरह फसल आई भी नहीं है कि राज्य सरकार किसानों को नुकसान की राशि दे रही है। जितने भी जिलों से रिपोर्ट आ रही है उसके अनुसार राशि किसानों के खातों में डाली जा रही है।

सीएम मोहन यादव ने किसानों के लिए सरकार के फैसलों की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की फसलों का उचित दाम दे रही है। गेहूं उत्पादक किसानों को 2600 रुपए क्विंटल दाम दिया जा रहा है। यह आगे बढ़ेगा भी। बताया गया है कि भावांतर योजना के तहत प्रदेश के सोयाबीन उत्पादक किसान 24 अक्टूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक अपनी फसल कृषि उपज मंडियों में विक्रय कर सकेंगे। 

राज्य सरकार द्वारा योजना में पात्र किसानों के आधार लिंक बैंक खातों में भावांतर की राशि फसल विक्रय के 15 दिन के भीतर सीधे जमा कर दी जाएगी। ई-उपार्जन पोर्टल पर भावांतर योजना के लिए किसानों का पंजीयन कार्य 17 अक्टूबर तक पूरा किया गया है, ताकि कोई भी पात्र किसान इस योजना का लाभ पाने से वंचित न रहे।

 

Tags: Dr Mohan Yadav , Bharatiya Janata Party , BJP , Chief Minister of Madhya Pradesh , Bhopal , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD