Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सीएसएल, कोच्चि में 528 (मगदाला) द्वारा छठे एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी का जलावतरण

Military, Indian Navy, Anti Submarine Warfare Shallow Water Crafts, ASWSWC, Cochin Shipyard Limited, CSL, Vice Admiral Rajaram Swaminathan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोच्चि , 18 Oct 2025

Last updated on: Oct 22, 2025, 10:36 IST

आठ पनडुब्बी रोधी युद्ध शैलो वाटर क्राफ्ट (एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी) की श्रृंखला का छठा पोत बीवाई 528 (मगदाला), 18 अक्टूबर, 2025 को कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल), कोच्चि में सफलतापूर्वक जलावतरित किया गया। नौसेना की गौरवशाली समुद्री परंपराओं का पालन करते हुए जहाज मगदाला का जलावतरण श्रीमती रेणु राजाराम द्वारा वाइस एडमिरल राजाराम स्वामीनाथन, चीफ ऑफ मटेरियल (सीडब्ल्यूपी एंड ए) तथा भारतीय नौसेना और कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

यह पोत कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया है। श्रृंखला के प्रथम जहाज की डिलीवरी अक्टूबर, 2025 के अंत तक प्रस्तावित है। एएसडब्ल्यू शैलो वाटर क्राफ्ट (एसडब्ल्यूसी) नौसेना की पानी के भीतर क्षेत्रीय जागरूकता, पनडुब्बी रोधी युद्धक क्षमता व बारूदी सुरंग बिछाने की दक्षता को और सुदृढ़ करेंगे। 

तीन डीजल इंजनों से संचालित जल जेट प्रणालियों से युक्त ये जहाज अत्याधुनिक सेंसर तथा हथियार प्रणालियों से सुसज्जित हैं, जिनमें हल-माउंटेड सोनार, लो फ्रीक्वेंसी वेरिएबल डेप्थ सोनार (एलएफवीडीएस), टॉरपीडो, पनडुब्बी रोधी रॉकेट, एनएसजी-30 गन और 12.7 मिमी स्टेबलाइज्ड रिमोट-कंट्रोल गन (एसआरसीजी) शामिल हैं। 

ये सभी उपकरण पोत की समुद्री निगरानी और हमलावर क्षमता को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाते हैं। मगदाला का प्रक्षेपण जहाज-निर्माण, हथियार, सेंसर तथा उन्नत संचार व इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियों में भारतीय नौसेना की आत्मनिर्भरता की सतत खोज में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। 

80% से अधिक स्वदेशी सामग्री के साथ निर्मित पोत मगदाला हिंद महासागर क्षेत्र में हमारे राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा के लिए भारतीय नौसेना को निर्णायक और सतर्क क्षमताएं प्रदान करेगा।

 

Tags: Military , Indian Navy , Anti Submarine Warfare Shallow Water Crafts , ASWSWC , Cochin Shipyard Limited , CSL , Vice Admiral Rajaram Swaminathan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD