Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

वो बल्लेबाज, जिनके नाम भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे इतिहास में 5 सबसे बड़ी पारियां

Rohit Sharma, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Oct 2025

Last updated on: Oct 18, 2025, 16:27 IST

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे फॉर्मेट में सिर्फ एक ही बल्लेबाज दोहरा शतक लगा सका है। वहीं, पांच सबसे बड़ी पारियों में तीन पारियां भारतीय खिलाड़ियों ने खेली हैं। आइए, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे इतिहास की पांच सबसे बड़ी पारियों के बारे में जानते हैं। 

रोहित शर्मा (209) : रोहित शर्मा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। 2 नवंबर 2013 को बेंगलुरु में खेले गए इस मुकाबले में रोहित ने 158 गेंदों का सामना करते हुए 209 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में 16 छक्के और 12 चौके शामिल थे। भारत ने 383/6 का स्कोर खड़ा करने के बाद ऑस्ट्रेलिया को 57 रन से शिकस्त दी थी।

सचिन तेंदुलकर (175) : मास्टर-ब्लास्टर ने 5 नवंबर 2009 को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 141 गेंदों में 4 छक्कों और 19 चौकों के साथ 175 रन की पारी खेली थी। हैदराबाद में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 351 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 3 रन के अंतर से मुकाबला गंवाया।

रोहित शर्मा (171*) : रोहित शर्मा ने 12 जनवरी 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वाका के मैदान पर 163 गेंदों में 7 छक्कों और 13 चौकों के साथ नाबाद 171 रन बनाए। रोहित की इस पारी के दम पर भारत ने 3 विकेट खोकर 309 रन जुटाए, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान स्टीव स्मिथ (149) की शानदार पारियों के दम पर 4 गेंदें शेष रहते 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली।

जॉर्ज बेली (156) : नागपुर में 30 अक्टूबर 2013 को खेले गए इस मुकाबले में बतौर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जॉर्ज बेली ने 114 गेंदों में 156 रन बनाए। उनकी इस पारी में 6 छक्के और 13 चौके शामिल रहे। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 351 रन का लक्ष्य दिया, जिसे भारत ने 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

स्टीव स्मिथ (149) : भारत ने रोहित शर्मा की नाबाद 171 रन की पारी के दम पर 3 विकेट खोकर 309 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 49.2 ओवरों में 5 विकेट रहते जीत दर्ज कर ली। वाका के मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने 135 गेंदों में 2 छक्कों और 11 चौकों के साथ 149 रन की पारी खेली थी।

 

Tags: Rohit Sharma , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD