Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बिहार में महागठबंधन कभी एनडीए को हरा नहीं पाएगा, फडणवीस ने बताई इसकी वजह

Devendra Fadnavis, BJP, Bharatiya Janata Party, Maharashtra, Chief Minister of Maharashtra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 17 Oct 2025

Last updated on: Oct 18, 2025, 13:53 IST

बिहार में चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों और स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर रहे हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों की नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बेगूसराय में भाजपा विधायक कुंदन कुमार के नॉमिनेशन में पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग तीन किलोमीटर तक रोड शो‌ किया।

उलाव हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार अपना मन बना चुका है। बिहार एनडीए के साथ जाएगा। सीएम फडणवीस ने कहा कि बिहार इस बार फिर प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार के साथ जाएगा, क्योंकि यहां के लोगों ने बदलता हुआ बिहार देखा है, दौड़ता हुआ बिहार देखा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ऊपर बिहार के लोगों का प्यार है। नीतीश कुमार ने बिहार को जिस प्रकार से नेतृत्व दिया है, राज्य के लोग उसका मूल्य जानते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की अभूतपूर्व विजय होगी। विपक्षी पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि महागठबंधन तो महाठगबंधन है, उन्होंने जिंदगी भर सिर्फ ठगी की है। 

उनको सत्ता केवल अपने परिवार के विकास के लिए चाहिए। उन्होंने कहा कि एनडीए के लिए पूरा बिहार अपना परिवार है और उनके लिए अपना परिवार ही पूरा बिहार है। इसलिए महागठबंधन कभी एनडीए को हरा नहीं पाएगा। कांग्रेस द्वारा वोट चोरी के आरोप लगाए जाने पर उन्होंने कहा कि हमने चैलेंज दे दिया कि दिखाओ, लेकिन उन्होंने दिखाया नहीं। बेगूसराय हो या पूरा बिहार, यहां एनडीए की प्रचंड लहर चल रही है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार फिर से एनडीए के साथ है। इस दौरान देवेंद्र फडणवीस ने बेगूसराय विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कुंदन कुमार के प्रचार के लिए रोड शो भी किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए सीएम फडणवीस ने कहा कि बिहार रफ्तार पकड़ चुका है। बिहार में एक बार फिर एनडीएस की सरकार बनने जा रही है।

 

Tags: Devendra Fadnavis , BJP , Bharatiya Janata Party , Maharashtra , Chief Minister of Maharashtra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD