Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शिवराज सिंह चौहान ने उच्चस्तरीय बैठक कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय मंत्री ने पूर्वोत्तर में ग्रामीण विकास में तेजी लाने की बात कही, विशेष बैठक का भी निर्देश दिया

Shivraj Singh Chouhan, Shivraj Chauhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana, PMGSY
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Oct 2025

Last updated on: Oct 17, 2025, 15:26 IST

केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली के कृषि भवन में उच्चस्तरीय बैठक कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की प्रगति की समीक्षा की एवं भावी कार्ययोजना को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। बैठक में ग्रामीण विकास सचिव श्री शैलेश सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। 

बैठक में अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री श्री चौहान को राज्यवार योजना की प्रगति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ पहाड़ी क्षेत्रों और कुछ राज्यों में प्राकृतिक आपदा के कारण कार्यगति थोड़ी थीमी हुई है लेकिन बाकि सभी जगह कार्य सुचारू रूप से चालू है। पूर्वोत्तर के राज्यों और छतीसगढ़ सहित नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को लेकर बैठक में विशेष रूप से चर्चा हुई। 

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने पूर्वोत्तर में कामकाज को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए और कहा कि वह जल्द ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित ग्रामीण विकास के अन्य विषय जिसमें मनरेगा, कौशल विकास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन इत्यादि शामिल हैं, सभी को सम्मिलित करते हुए पूर्वोत्तर में ही मुख्यमंत्रियों और राज्य प्रतिनिधियों की सहभागिता के साथ विशेष बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 

ताकि योजनाओं का व्यापक और समयबद्ध कार्यान्वयन हो सके। बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के इस वर्ष दिसंबर,2025 में 25 साल पूरे होने के अवसर पर राष्ट्रव्यापी आयोजन को लेकर भी बात हुई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एक ऐतिहासिक पहल रही है। 

इस योजना ने ग्रामीण आबादी के जीवन में व्यापक बदलाव लाने का काम किया है। इस योजना के 25 वर्ष पूरे होना एक बड़ी उपलब्धि है। केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 25 साल की सफल यात्रा पर रिपोर्ट जारी करने का भी अधिकारियों को निर्देश दिया ताकि देशव्यापी स्तर पर सफल योजना की जानकारी लोगों तक पहुंच सके।

अंत में केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने सभी अधिकारियों से कार्य में और अधिक प्रगति लाने, यदि कही कोई रुकावटें और समस्याएं आ रही हो, वहां त्वरित समाधान का रास्ता निकालते हुए राज्यों के समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सड़कों का निर्माण अच्छी गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप हो, इसी ध्येय के साथ काम होना चाहिए।

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan , Shivraj Chauhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana , PMGSY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD