Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जैव-कीटनाशकों और सूक्ष्म पोषक तत्वों पर जीएसटी रेट में कटौती से किसानों को होगा लाभ : निर्मला सीतारमण

Nirmala Sitharaman, Union Minister for Finance and Corporate Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Oct 2025

Last updated on: Oct 16, 2025, 11:43 IST

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि जैव-कीटनाशकों और सूक्ष्म पोषक तत्वों पर जीएसटी रेट में कटौती से हमारे किसानों को सीधा लाभ पहुंचेगा और सरकार के इस कदम से वे सशक्त बनेंगे।वित्त मंत्री सीतारमण ने बुधवार को कर्नाटक के कोप्पल जिले के मेथागल गांव में एग्रो प्रोसेसिंग के लिए फार्मर्स ट्रेनिंग कम कॉमन फैसिलिटी सेंटर के उत्पादों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हमने जीएसटी को नागरिकों के लिए पहले से अधिक आसान और लाभदायक बनाया और नवरात्रि के पहले दिन ही नेक्सट जेन जीएसटी को लागू कर दिया।उन्होंने आगे कहा, "कई वस्तुओं पर जीएसटी की दरें कम कर दी गई हैं, जिनमें ट्रैक्टर, सौर ऊर्जा से चलने वाले उपकरण और हमारे अन्नदाताओं द्वारा उपयोग की जाने वाली अन्य मशीनरी जैसे कृषि उत्पाद शामिल हैं। जैव-कीटनाशकों और सूक्ष्म पोषक तत्वों पर जीएसटी रेट कम होने से हमारे किसान सशक्त बनेंगे।"

वित्त मंत्री ने कहा, "कोप्पल नॉर्थ कर्नाटक में एक ऐसा जिला है, जो कि समृद्ध कृषि विविधता से संपन्न है और राज्य के धान उत्पादन में लगभग 10 प्रतिशत का योगदान देता है। इसके उपजाऊ खेत आम, अमरूद, अंगूर, अनार, पपीता और अंजीर जैसे विभिन्न प्रकार के फल उगाते हैं। कोप्पल के किसान पीढ़ियों से इस कृषि विरासत को संजोए हुए हैं और यह सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है कि उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य मिले।"

उन्होंने कहा, "हमारे प्रधानमंत्री मोदी वोकल फॉर लोकल के मंत्र पर जोर देते हैं। इसी कड़ी में नया सेंटर वोकल फॉर लोकल का एक बेहतरीन उदाहरण बना है।"उन्होंने बताया कि कर्नाटक में पीएम-किसान योजना के तहत 43 लाख से अधिक किसानों को इसका लाभ मिला है।एग्रो प्रोसेसिंग के लिए फार्मर्स ट्रेनिंग कम कॉमन फैसिलिटी सेंटर के उद्घाटन के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने कोप्पल जिले के मेथागल गांव में एफपीओ और एसएचजी द्वारा लगाए गए स्टॉल भी विजिट किए। 

स्टॉल में उन्होंने एक किन्नल मूर्ति कलाकार से बातचीत की। कलाकार ने वित्त मंत्री को जीएसटी सुधार के लिए आभार व्यक्त किया और बताया कि उनकी बिक्री में लगभग 70 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।इससे पहले उन्होंने कर्नाटक के हम्पी स्थित विरुपाक्ष मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

 

Tags: Nirmala Sitharaman , Union Minister for Finance and Corporate Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD