Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

बिग बॉस 19 : बर्तन धोने की ड्यूटी को लेकर फरहाना भट्ट और अमाल मलिक में झगड़ा

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th season of Bigg Boss, Farrhana Bhatt, Amaal Mallik
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Oct 2025

Last updated on: Oct 15, 2025, 11:37 IST

‘बिग बॉस 19' के घर में एक बार फिर से बर्तन धोने को लेकर झगड़ा हुआ। इस बार कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट और अमाल मलिक एक-दूसरे से भिड़ते दिखाई दिए। इस दौरान मामला इतना बढ़ गया कि अमाल मलिक ने यह भी कह दिया कि जब तक फरहाना माफी नहीं मांगेगी, तब तक वह बर्तन धोने की ड्यूटी नहीं निभाएंगे।कलर्स चैनल ने इंस्टाग्राम पर नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें अमाल और फरहाना किचन में भिड़ते नजर आ रहे हैं। 

इसे शेयर करते हुए लिखा गया, "फरहाना और अमाल के बीच बर्तन धोने पर होगा घर में बवाल।"इस प्रोमो वीडियो में फरहाना बर्तन धो रहे अमाल मलिक को एक अतिरिक्त बर्तन देती दिखाई देती हैं। इस पर अमाल कहते हैं कि इसको पहले ही खाली कर देना चाहिए था। फरहाना कहती हैं कि वह भूल गई थीं।इस पर अमाल मलिक कहते हैं, "मत भूला करो।"

फिर फरहाना कहती हैं कि वह बर्तन धो देती हैं, तो अमाल उन्हें ऐसा नहीं करने को कहते हैं। इस बीच कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद फरहाना से कहती हैं कि जब अमाल बर्तन धो रहा हो तो उसे परेशान न करें।इसके बाद फरहाना भड़क जाती हैं और अमाल को खरी-खोटी सुनाने लगती हैं। वह कहती हैं कि अमाल को रसोई का काम छोड़ देना चाहिए। इस पर अमाल कहते हैं, "मुझे लगा कि तुम मेरी दोस्त हो, इसलिए मैंने तुम्हें इज्जत से मदद करने को पूछा।"

तब फरहाना ने कहा, "मुझे इतना सम्मान मत दो।"फिर अमाल मलिक कहते हैं, "जब तुम्हारी गलती है तो मैं क्यों सुनूं? अगर तुम दूसरों का सम्मान करोगी तो तुम्हें इज्जत मिलेगी।"फरहाना उन्हें निकलने को कहती हैं। इस पर अमाल भड़क जाते हैं और कहते हैं, "इस घर में अगर कोई 'निकल' कहेगा तो मैं किसी की नहीं सुनूंगा।"इसके बाद अमाल मलिक, घर की कैप्टन नेहल चुडासमा से कहते हैं, "अगर आप फरहाना से माफी मांगने के लिए नहीं कहेंगे तो बर्तन धोने की ड्यूटी मैं नहीं करूंगा।"जिस पर फरहाना कहती हैं, "माफी मांगेगी मेरी जूती।"

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th season of Bigg Boss , Farrhana Bhatt , Amaal Mallik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD