Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

दीवाली से पहले तरनतारन में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास दो ए.के.-47 राइफलें बरामद

बरामद किए गए हथियारों के जखीरे में एक पी एक्स 5 स्टॉर्म पिस्तौल, ए के-47 राइफल की मैगज़ीन और कारतूस भी शामिल

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Tarn Taran Police, Tarn Taran
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तरनतारन , 13 Oct 2025

Last updated on: Oct 14, 2025, 15:18 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार सुरक्षित और शांतिपूर्ण त्यौहारों के मौसम को सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान, पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एस एस ओ सी), अमृतसर ने सीमा सुरक्षा बल (बी एस एफ) के साथ संयुक्त अभियान में तरनतारन के खेमेंकरण क्षेत्र अंतर्गत भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक से दो ए.के.-47 राइफल सहित तीन हथियारों का जखीरा बरामद किया है। 

यह जानकारी आज यहां पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने दी। बरामद किए गए हथियारों के इस जखीरे में एक पी एक्स 5 स्टॉर्म पिस्तौल, ए के-47 की मैगज़ीन और कारतूस भी शामिल हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से यह स्पष्ट हुआ है कि ये हथियार पाकिस्तान से आए थे। 

उन्होंने कहा कि तस्करों की पहचान करने और इस तस्करी नेटवर्क के पीछे के लोगों व संबंधों का खुलासा करने के लिए आगे की जांच जारी है ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिंदर सिंह मान ने जानकारी दी कि बीएसएफ अधिकारियों को खेमकरण सेक्टर के अंतर्गत भारत-पाकिस्तान सीमा पर गांव महिदीपुर के पास सीमा पार से हथियारों की एक खेप आने संबंधी पुख्ता सूचना मिली थी। 

इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसएसओसी अमृतसर ने बीएसएफ के साथ समन्वय कर गांव महिदीपुर क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, जिसके दौरान हथियारों की यह खेप बरामद की गई। उन्होंने बताया कि बरामद हथियारों के स्रोत की जांच की जा रही है तथा इस अपराध में शामिल दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस संबंध में थाना एसएसओसी अमृतसर में एफआईआर नंबर 60, दिनांक 13.10.2025 को आर्म्स एक्ट की धारा 25, 25(1)(A), 25(6), 25(7), भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस) की धारा 111 व 61(2) और पासपोर्ट एक्ट की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Tarn Taran Police , Tarn Taran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD