Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

वलसाड में आरपीएफ स्थापना दिवस परेड में अश्विनी वैष्णव ने 41 कर्मियों को सम्मानित किया

Ashwini Vaishnaw, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वलसाड , 13 Oct 2025

Last updated on: Oct 14, 2025, 13:37 IST

गुजरात के वलसाड में स्थित रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में आरपीएफ का स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शिरकत की। अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की जान बचाने में साहसिक प्रयासों के लिए राष्ट्रपति पदक, जीवन रक्षा पदक आदि से सम्मानित 41 आरपीएफ कर्मियों का अभिनंदन किया। 

वैष्णव ने परेड की औपचारिक सलामी ली और कर्मियों के अनुशासन, सटीकता तथा समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये पुरस्कार रेल नेटवर्क की सुरक्षा में आरपीएफ की अनुकरणीय सेवा को दर्शाते हैं और अन्य सदस्यों को प्रेरित करेंगे। अपने संबोधन में मंत्री ने आरपीएफ कर्मियों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी और यात्रियों व रेल संपत्ति की सुरक्षा में उनके अटूट समर्पण की तारीफ की। 

उन्होंने हाल ही में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा सुगम यात्रा सुनिश्चित करने में आरपीएफ की भूमिका की विशेष सराहना की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे ऐतिहासिक बदलाव के दौर से गुजर रहा है। 

पिछले 11 वर्षों में 35,000 किलोमीटर नई रेल पटरियां बिछाई गई हैं और 99 प्रतिशत रेल नेटवर्क (करीब 60,000 किमी) का विद्युतीकरण हो चुका है। वर्तमान में 150 वंदे भारत तथा 30 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं, जो यात्रियों को विश्वस्तरीय अनुभव दे रही हैं। मंत्री ने अमृत भारत स्टेशन योजना का जिक्र किया, जिसमें 1,300 स्टेशनों का पुनर्विकास हो रहा है। 

इनमें से 110 स्टेशनों का उद्घाटन हो चुका है और शेष पर काम तेजी से चल रहा है। त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए दीपावली और छठ के लिए रिकॉर्ड 12,000 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, ताकि यात्रियों को सुविधा मिले। वैष्णव ने दिल्ली-हावड़ा तथा दिल्ली-मुंबई जैसे प्रमुख मार्गों पर कवच प्रणाली के तेजी से उपयोग का उल्लेख किया, जो अंतिम चरण में है। 

उन्होंने कहा कि अब तक 1,200 इंजनों पर कवच लगाया जा चुका है। इसके अलावा, हर साल 7,000 कोच बनाए जा रहे हैं, जबकि आम यात्रियों के लिए 3,500 सामान्य कोच जोड़े गए हैं। आरपीएफ के लिए उन्नत तकनीकी अपग्रेड तथा प्रशिक्षण की नई पहलों की घोषणा करते हुए मंत्री ने कहा कि बल में आधुनिक प्रौद्योगिकी का बड़े पैमाने पर उपयोग हो रहा है। 

इससे सुरक्षा और प्रभावी होगी। कार्यक्रम में वलसाड से सांसद धवल पटेल, विधायक भरतभाई पटेल, कपराडा से विधायक जीतूभाई चौधरी, उमरगाम से विधायक रमणलाल पाटकर, आरपीएफ महानिदेशक सोनाली मिश्रा, पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता, आईजी अजॉय सदानी, मंडल रेल प्रबंधक पंकज सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Ashwini Vaishnaw , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD