Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

'तेलुसु कड़ा' का ट्रेलर रिलीज, राशि खन्ना की लव स्टोरी का दिखा जादू

Tollywood, Entertainment, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Raashii Khanna, Raashi Khanna, Telusu Kada, Telusu Kada Trailer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Oct 2025

Last updated on: Oct 14, 2025, 13:29 IST

अभिनेत्री राशि खन्ना की आगामी तेलुगु फिल्म 'तेलुसु कड़ा' सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। सोमवार को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया। 2 मिनट 33 सेकंड के ट्रेलर में एक भावनात्मक प्रेम कहानी की झलक दिखाई देती है, जिसमें सिद्धू जोनालागड्डा, राशि खन्ना और श्रीनिधि शेट्टी मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। 

कहानी प्यार, दूरी और भावनात्मक उथल-पुथल के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म के स्वाभाविक संवाद और भावनात्मक दृश्य दर्शकों को बांधे रखते हैं। निर्देशक नीरजा कोना ने प्रेम, सच्चाई और जिंदगी के बीच संतुलन को खूबसूरती से पेश किया है। राशि खन्ना ने भी ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। 

अभिनेत्री ने ट्रेलर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, "हम जो प्यार के बारे में सोचते हैं और जो वास्तव में महसूस करते हैं, वह अलग हो सकता है। 'तेलुसु कड़ा' का ट्रेलर अब आउट है।" नीरजा कोना के निर्देशन में बनी फिल्म में राशि के अलावा, सिद्धू जोनालागड्डा और श्रीनिधि शेट्टी हैं।

फिल्म का निर्माण टी.जी. विश्व प्रसाद और कृति प्रसाद कर रहे हैं। श्रीकर प्रसाद ने एडिटिंग संभाली है, वहीं, थमन. एस ने संगीत दिया। 'तेलुसु कड़ा' एक ऐसी कहानी है जो दर्शकों को भावनात्मक और प्रेरणादायक यात्रा पर ले जाएगी। फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

यह फिल्म 17 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राशि खन्ना आने वाले दिनों में सुपरस्टार पवन कल्याण के साथ फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' में दिखाई देंगी। माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बन रही 'उस्ताद भगत सिंह' में श्री लीला, प्रथिबन, केएस रविकुमार, रामकी, नवाब शाह, अविनाश (केजीएफ फेम), गौतमी, और नागा महेश जैसे कलाकार हैं।

इस फिल्म के निर्देशक हरीश शंकर हैं। बताया जा रहा है कि यह एक पुलिस ड्रामा फिल्म होगी। इसके अलावा राशि को फरहान अख्तर के साथ '120 बहादुर' में भी लीड रोल प्ले करते हुए देखा जाएगा।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Raashii Khanna , Raashi Khanna , Telusu Kada , Telusu Kada Trailer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD