Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बॉबी देओल बनेंगे ‘प्रोफेसर व्हाइट नॉइज’, 19 अक्टूबर को ला रहे हैं नई फिल्म

Bobby Deol, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Oct 2025

Last updated on: Oct 13, 2025, 17:52 IST

बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल दीपावली से पहले बॉक्स ऑफिस पर अपनी नई फिल्म रिलीज करने जा रहे हैं। इस फिल्म में वह ‘प्रोफेसर व्हाइट नॉइज’ का रोल प्ले करते दिखाई देंगे। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ गया है। आर्यन खान के निर्देशन में बनी सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में अपनी भूमिका के लिए प्रशंसा बटोरने के बाद वह अब एक नए किरदार में दिखाई देंगे। 

इस फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है, लेकिन उनके किरदार और रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। अपनी आगामी फिल्म में बॉबी देओल एक प्रोफेसर की भूमिका में दिखाई देंगे। यह 19 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसका पोस्टर शेयर करते हुए बॉबी देओल ने सोशल मीडिया पर लिखा, "पॉपकॉर्न ले आओ, शो शुरू होने वाला है, 19 अक्टूबर।"

उन्होंने ‘आग लगा दे’ हैशटैग का भी इस्तेमाल किया। इस पोस्टर में बॉबी देओल काले चश्मे, लंबे बाल, बैंगनी शर्ट और कोट पहने हुए गंभीर मुद्रा में खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनका लुक देख सोशल मीडिया पर फैंस कंफ्यूज नजर आए। किसी को लगा यह उनकी आने वाली फिल्म 'अल्फा' का लुक है। 

इस फिल्म में वह एक जासूस की भूमिका निभा सकते हैं। लोग इस पर कमेंट कर इसे समझने की कोशिश कर रहे हैं। एक शख्स को इसे देखकर 'मनी हीस्ट' के प्रोफेसर की याद आ गई। इस फिल्म का नाम तो पता नहीं है, लेकिन अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' में बॉबी देओल एक खलनायक भूमिका में दिखाई देंगे। 

इसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ भी हैं। इसकी एक झलक ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' के आखिरी सीन में दिखाई गई थी। इसमें बॉबी देओल एक युवा लड़की के हाथ पर एक चित्र बनाते हुए दिखे। जब वह लड़की पूछती है कि इसका क्या मतलब है, तो बॉबी देओल कहते हैं, "अल्फा। पहला, सबसे तेज, सबसे मजबूत।"

इसे देखने के बाद लोग कयास लगा रहे थे कि यह फिल्म 'अल्फा' में आलिया भट्ट के बचपन का सीन हो सकता है। बताया जा रहा है कि 'अल्फा' आने वाले क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है।

 

Tags: Bobby Deol , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD