Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शाहपुर में बनेगा गुरु रविदास जी का भव्य भवन : केवल सिंह पठानिया

छतरु में विधायक ने किया विद्युत संचालित हैंडपंप का लोकार्पण

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शाहपुर , 12 Oct 2025

Last updated on: Oct 13, 2025, 16:51 IST

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में गुरु रविदास जी का भव्य भवन निर्मित किया जाएगा। यह जानकारी शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सिहवां पंचायत के वार्ड नंबर 5, छतरु में विद्युत संचालित हैंडपंप के लोकार्पण उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए दी।

विधायक पठानिया ने कहा कि इस हैंडपंप के शुरू होने से वार्ड के लोगों को अब स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा और उन्हें पानी की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जब भी क्षेत्र में कोई विकास कार्य हो, तो उसकी देखरेख में जनता भी भागीदारी निभाए ताकि सार्वजनिक धन का सदुपयोग सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि वार्ड में शमशानघाट को जाने वाले रास्ते का निर्माण कार्य शीघ्र करवाया जाएगा तथा सोलर लाइट्स की उपलब्धता होने पर प्राथमिकता के आधार पर उन्हें यहां स्थापित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने महिला मंडल भवन के निर्माण हेतु शीघ्र एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश भी दिए, ताकि आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाई जा सके।

गांव पहुंचने पर स्थानीय पंचायत प्रधान अजय बबली के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विधायक का भव्य स्वागत किया। प्रधान अजय बबली ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए पंचायत में करवाए जा रहे विकास कार्यों के लिए विधायक पठानिया का आभार व्यक्त किया। स्थानीय गुरु रविदास सभा ने विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया को टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, आवासीय अभियंता गज परियोजना सुभाष शर्मा, डीएफओ दिनेश शर्मा, सहायक अभियंता जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, सहायक अभियंता विद्युत विक्रम शर्मा, एस.एस. राणा, बलदेव राणा, कमल कटोच, सुभाष ,कालीदास तथा उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD