Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'एक दीवाने की दीवानियत' का नया गाना ‘दिल दिल दिल’ का टीजर आउट

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Sonam Bajwa, Dil Dil Dil, Ek Deewane Ki Deewaniyat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Oct 2025

Last updated on: Oct 13, 2025, 15:58 IST

अभिनेता हर्षवर्धन राणे की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' का नया गाना 'दिल दिल दिल' जल्द ही रिलीज होने वाला है। रविवार को मेकर्स ने गाने की रिलीज डेट के साथ टीजर जारी किया। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर टीजर जारी किया, जिसमें अभिनेत्री सोनम बाजवा अपने दिलकश अंदाज और स्टाइलिश डांस मूव्स के साथ फैंस का दिल जीत रही हैं।

मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, "मोहब्बत, जुनून और दीवानियत हर 'दिल दिल दिल' में। गाना 'दिल दिल दिल' का टीजर जारी। गाना 14 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।"टीजर में सोनम बाजवा का ग्लैमरस और एनर्जेटिक अवतार देखने को मिल रहा है। सोनम बाजवा ने पहले भी अपनी अदाकारी और खूबसूरती से दर्शकों का ध्यान खींचा है। 

इस गाने में उनका स्टाइलिश लुक फैंस को दीवाना बनाने के लिए तैयार है। निर्माताओं ने टीजर के जरिए दर्शकों में गाने और फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर टीजर को खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस 14 अक्टूबर को गाने के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएगी। फिल्म की कहानी प्यार, जुनून और बलिदान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दर्शकों को एक भावनात्मक और मनोरंजक अनुभव देने का वादा करती है। 

फिल्म के कुछ गाने और ट्रेलर रिलीज कर दिए गए हैं। फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है। इसके सह-निर्माता राघव शर्मा हैं। वहीं, इसे अंशुल गर्ग के बैनर देसी म्यूजिक फैक्टरी के तहत निर्माण किया जाएगा। इसकी कहानी मुश्ताक शेख और मिलाप जावेरी ने मिलकर लिखी है। यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें प्यार, जुनून और दिल टूटने की एक भावुक कहानी होगी।पहले इस फिल्म को 2 अक्टूबर को रिलीज किया जाना था। अब यह 21 अक्टूबर को रिलीज होगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Sonam Bajwa , Dil Dil Dil , Ek Deewane Ki Deewaniyat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD