Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

'एक दीवाने की दीवानियत' का नया गाना 'दिल दिल दिल' जल्द होगा रिलीज

 Sonam Bajwa, Pollywood, Entertainment, Actress, Cinema, Punjabi Films, Movie
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Oct 2025

Last updated on: Oct 12, 2025, 09:27 IST

अभिनेत्री सोनम बाजवा की अपकमिंग फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' का नया गाना 'दिल दिल दिल' जल्द ही रिलीज होने वाला है। शनिवार को मेकर्स ने गाने का पोस्टर शेयर कर रिलीज की जानकारी दी।अभिनेत्री सोनम बाजवा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने का पोस्टर पोस्ट किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हर दीवाने की बढ़ेगी मुश्किल, जब धड़केगा 'दिल दिल दिल'।"

पोस्टर में सोनम का दिलकश अवतार देखने लायक है। वे एक ग्लैमरस ब्लैक आउटफिट में पोज दे रही हैं, जिसमें उनकी नजरों का जादू फैंस को बेकाबू कर रहा है। वहीं, बैकग्राउंड एक पार्टी एंथम जैसी वाइब्स दे रहा है, जिसे देख फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि 'दिल दिल दिल' एक एनर्जेटिक पार्टी एंथम होगा, जो क्लब्स और वेडिंग सीजन्स में धूम मचाएगा। फिल्म के कुछ गाने पहले रिलीज किए जा चुके हैं, जिनमें 'मेरा हुआ' और 'बोल कफ्फारा' शामिल हैं।

फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है। फिल्म में अभिनेता हर्षवर्धन राणे और अभिनेत्री सोनम बाजवा मुख्य भूमिका में हैं। दोनों पहली बार फिल्म में स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। वहीं, मेकर्स ने इसका ट्रेलर पहले ही रिलीज कर दिया था। इसके सह-निर्माता राघव शर्मा हैं। वहीं, इसे अंशुल गर्ग के बैनर देसी म्यूजिक फैक्टरी के तहत निर्माण किया जाएगा। वहीं, इसकी कहानी मुश्ताक शेख और मिलाप जावेरी ने मिलकर लिखी है। 

यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें प्यार, जुनून और दिल टूटने की एक भावुक कहानी होगी।पहले इस फिल्म को 2 अक्टूबर को रिलीज किया जाना था, मगर बाद में इसे आगे बढ़ा दिया गया। अब ये 21 अक्टूबर को रिलीज होगी।अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'निक्का जेलदार-4' है। सोनम बाजवा के साथ एमी विर्क मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

 

Tags: Sonam Bajwa , Pollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Punjabi Films , Movie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD