Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुंबई मेट्रो लाइन 3 से मिली महाराष्ट्र को रफ्तार, जापान के राजदूत ने कहा- विकास में योगदान देना सम्मान की बात

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Devendra Fadnavis, Kinjarapu Rammohan Naidu, Kinjarapu Ram Mohan Naidu, Ram Mohan Naidu, Murlidhar Mohol
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Oct 2025

Last updated on: Oct 11, 2025, 12:47 IST

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई में गोल्ड लाइन मेट्रो का उद्घाटन किया। मुंबई मेट्रो लाइन 3 के उद्घाटन पर जापानी दूतावास की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है। भारत में जापान के राजदूत केइची ओनो ने कहा कि भारत के विकास में योगदान देना सम्मान की बात है। 

भारत में जापान के राजदूत केइची ओनो ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ मुंबई मेट्रो लाइन 3 के पूर्ण उद्घाटन का जश्न मनाने के लिए शामिल हुआ, जिसे जापान के ओडीए के माध्यम से समर्थन प्राप्त हुआ। मुंबई और भारत के विकास में योगदान देना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है।" 

जापानी एंबेसी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जेआईसीए) द्वारा प्रदान की गई जापानी आधिकारिक विकास सहायता (ओडीए) के माध्यम से वित्तपोषित मुंबई मेट्रो लाइन 3 (कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज़ ​​कॉरिडोर), आचार्य अत्रे चौक स्टेशन और कफ परेड स्टेशन के बीच आखिरी खंड के उद्घाटन के साथ 8 अक्टूबर 2025 को आधिकारिक रूप से पूरी तरह से चालू हो गई।

मेट्रो लाइन के उद्घाटन समारोह में जेआईसीए इंडिया के मुख्य प्रतिनिधि, ताकेउची ताकुरो ने कहा, "मुंबई मेट्रो लाइन 3 का सफल निर्माण बुनियादी ढांचे के विकास में जापान-भारत के बढ़ते सहयोग का प्रमाण है। यह मेट्रो लाइन स्थायी शहरी गतिशीलता का उदाहरण है और मुंबई वासियों के दैनिक आवागमन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।"

बता दें, लाइन 3 मुंबई की पहली पूर्ण भूमिगत मेट्रो प्रणाली है, जो सीप्ज ​​को बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स, धारावी, मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और एमआईडीसी सहित प्रमुख स्थलों से होते हुए कफ परेड से जोड़ती है। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमएमआरसीएल) द्वारा कार्यान्वित इस परियोजना को जापानी ओडीए से 354,132 मिलियन जापानी येन के कुल लोन प्राप्त हुए, जबकि इसकी कुल परियोजना लागत 680,692 मिलियन जापानी येन थी।

अंतिम चरण में 11 नए निर्मित भूमिगत स्टेशन शामिल हैं, जिससे दक्षिण मुंबई के केंद्रीय व्यावसायिक जिले से सीधी कनेक्टिविटी में सुधार हुआ है। पहले, मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दक्षिण मुंबई के कफ परेड स्टेशन तक सफर करने में 2 घंटे तक का समय लगता था। हालांकि, मेट्रो लाइन 3 की शुरुआत से यात्रा का समय लगभग 45 मिनट तक कम हो गया।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Devendra Fadnavis , Kinjarapu Rammohan Naidu , Kinjarapu Ram Mohan Naidu , Ram Mohan Naidu , Murlidhar Mohol

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD