Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

तमिलनाडु सरकार नहीं कर रही मध्य प्रदेश पुलिस का सहयोग : डॉ. मोहन यादव

Dr Mohan Yadav, Bharatiya Janata Party, BJP, Chief Minister of Madhya Pradesh, Bhopal, Madhya Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नागपुर , 09 Oct 2025

Last updated on: Oct 10, 2025, 12:00 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को महाराष्ट्र के नागपुर पहुंचे, जहां उन्होंने न्यू हेल्थ सिटी हॉस्पिटल एवं गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में छिंदवाड़ा के बच्चों का हाल जाना। ये बच्चे कफ सिरप पीने से बीमार हो गए थे। उन्होंने तमिलनाडु सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां की सरकार मध्य प्रदेश पुलिस का सहयोग नहीं कर रही है।  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अस्पताल में चिकित्सकों से उपचार की स्थिति पर विस्तृत जानकारी ली और बच्चों के परिजनों से बात की। इसके बाद अधिकारियों को निर्देश दिए कि लगातार मॉनिटरिंग करते रहें। राज्य सरकार पीड़ित परिजनों के साथ है। इनको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में जहां कफ सिरप बनी थी, वहां के लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तमिलनाडु सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां की सरकार और अधिकारी हमारा सहयोग नहीं कर रहे हैं। हमारी तरफ से भी रैंडम सैंपल जांच होनी चाहिए।

हमारी तरफ से गलतियां हुईं तो हमने ड्रग कंट्रोलर को हटाया, असिस्टेंट कंट्रोलर को सस्पेंड किया और वो डॉक्टर जिसकी पत्नी के नाम से मेडिकल स्टोर था, वो इसी दवाई को ही लिखते थे। हमने ऐसे कुछ कारणों से उन पर भी कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में मानवी दृष्टिकोण के साथ प्रशासनिक दृष्टिकोण से हमने पूरी व्यवस्था की, क्योंकि ये बच्चे हमारे ही हैं। 

ये कंपनी जहां पर दवाइयां बनाती है, वहां की सरकार ठोस कदम उठाए और उचित कार्रवाई करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो मेडिकल रिपोर्ट आती है, जिस प्रकार से प्राइवेट मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों से लोग इलाज करवाके चले जाते हैं। रिपोर्ट के दृष्टि से हमने प्रबंध में जांच में देखा है कि मूल रूप से दवाई की गलती है। 

जैसे रिपोर्ट आई हमने बैन किया और उसे इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार किया है। हमारी सरकार किसी को छोड़ने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब तमिलनाडु में जाकर धरना दे। कैसे इतनी कम जगह में इतनी बड़ी फैक्ट्री बन गई है, यह सोचने का विषय है, और उन कंपनी का लाइसेंस दोबारा कैसे रिन्यू कर दिया है।

 

Tags: Dr Mohan Yadav , Bharatiya Janata Party , BJP , Chief Minister of Madhya Pradesh , Bhopal , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD