Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'एक देश, एक चुनाव' देश की जरूरत है : शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chouhan, Shivraj Chauhan, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Oct 2025

Last updated on: Oct 09, 2025, 16:58 IST

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत मंडपम में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 120वें वार्षिक दिवस समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वदेशी अभियान को सफल बनाने की अपील की और 'एक देश, एक चुनाव' की वकालत की। 

मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 'एक देश, एक चुनाव' आज की जरूरत है। बार-बार होने वाले चुनाव देश की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा हैं। इससे धन का अपव्यय होता है, देशहित के बड़े फैसले और विकास कार्य बाधित होते हैं। 

अब समय आ गया है कि देश इस पर गंभीरता से विचार करे। संविधान में संशोधन कर लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाने चाहिए। उन्होंने लोकतंत्र में नेताओं को जनता का सेवक बताते हुए कहा कि खेती, किसानों और गांवों के विकास के लिए हम मिलकर काम करेंगे। मैं देश की सेवा के लिए हमेशा तैयार हूं। 

उद्योगों के बिना गांवों का भला नहीं हो सकता। हमें साथ मिलकर काम करना होगा। अब वह दिन आ गया है, जब विश्व के आकाश में भारत सूरज की तरह चमकेगा। स्वामी विवेकानंद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हम दुनिया की बेहतरी के लिए काम करना चाहते हैं, लेकिन अपने हितों का संरक्षण करते हुए। 

भारत कमजोर नहीं है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के माध्यम से भारत ने पूरी दुनिया को अपनी ताकत दिखा दी है। अब समय है कि हमारी दूसरों पर निर्भरता खत्म हो। उन्होंने स्वदेशी अभियान पर जोर देते हुए कहा कि स्वदेशी का मतलब भारत में बने उत्पादों को प्राथमिकता देना है।

इससे हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, देशवासियों को रोजगार मिलेगा और आत्मनिर्भर भारत का मार्ग प्रशस्त होगा। हमें स्वदेशी उत्पाद बनाने और खरीदने में योगदान देना चाहिए। पूरे देश में स्वदेशी को बढ़ावा देने की कोशिश हो रही है, लेकिन गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 120वें वार्षिक दिवस समारोह में शामिल होने का अवसर मिला। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने 120 सालों से देश की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 

देश को आगे बढ़ाने के लिए मैं उनके योगदान की सराहना करता हूं। मुझे विश्वास है कि हमारे उद्योग, हमारे किसान और हमारे युवा मिलकर आने वाले वर्षों में भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। हम मिलकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगे और विकसित भारत का संकल्प साकार करेंगे।

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan , Shivraj Chauhan , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD