Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज

 

बारबाडोस पहुंचे ओम बिरला, 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में होंगे शामिल

Om Birla, BJP, Bharatiya Janata Party, Lok Sabha Speaker
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बारबाडोस , 08 Oct 2025

Last updated on: Oct 09, 2025, 11:50 IST

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बारबाडोस में 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। भारत के लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत दुनिया भर के अध्यक्ष और नेता इस शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। समिट का आयोजन 'राष्ट्रमंडल - एक वैश्विक साझेदार' थीम पर किया गया। 

कार्यक्रम में एक अधिक न्यायसंगत और समावेशी विश्व के निर्माण में संवाद, सहयोग और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व पर जोर दिया गया। ओम बिरला ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "बारबाडोस में 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में दुनिया भर के वक्ताओं और नेताओं के साथ शामिल होना वाकई प्रेरणादायक है। 

'राष्ट्रमंडल—एक वैश्विक साझेदार' हमें याद दिलाता है कि संवाद, सहयोग और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के माध्यम से हम मिलकर एक अधिक न्यायसंगत और समावेशी विश्व का निर्माण कर सकते हैं।" 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का आयोजन 12 अक्टूबर तक होगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ओम बिरला के नेतृत्व में एक भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ब्रिजटाउन के बारबाडोस पहुंचा है।

कैरेबियाई राष्ट्र पहुंचने के बाद, ओम बिड़ला ने पोस्ट किया, "68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के लिए ब्रिजटाउन, बारबाडोस पहुंच गया हूं। साझा लोकतांत्रिक परंपराओं वाले राष्ट्रों के रूप में, राष्ट्रमंडल एक अधिक समावेशी और सहयोगी वैश्विक व्यवस्था को आकार देने के लिए एक अनूठा मंच प्रदान करता है।"

बता दें कि सम्मेलन में शामिल होने के लिए जो भारतीय प्रतिनिधिमंडल ब्रिजटाउन पहुंचा है, उसमें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, सांसद (लोकसभा) अनुराग शर्मा, सांसद (लोकसभा) डी. पुरंदेश्वरी, सांसद (लोकसभा) के. सुधाकर, सांसद (राज्यसभा) रेखा शर्मा, सांसद (राज्यसभा) अजीत माधवराव गोपछड़े, महासचिव, लोकसभा उत्पल कुमार सिंह और महासचिव, राज्यसभा पी.सी. मोदी शामिल हैं।

वहीं ओम बिरला के बारबाडोस प्रवास के दौरान बारबाडोस के नेतृत्व से मिलने और प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत करने की भी उम्मीद है। इसके अलावा, इस सम्मेलन के दौरान विभिन्न विषयों पर सात कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। लोकसभा अध्यक्ष 'प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना: डिजिटल परिवर्तनों के माध्यम से लोकतंत्र को बढ़ावा देना और डिजिटल विभाजन से निपटना' विषय पर कार्यशाला की अध्यक्षता करेंगे। 

इसके अतिरिक्त, इस यात्रा के दौरान, लोकसभा सांसद डी पुरंदेश्वरी 'राष्ट्रमंडल महिला सांसद (सीडब्ल्यूपी) संचालन समिति' की बैठक में भी भाग लेंगी। वह सीडब्ल्यूपी सम्मेलन के सत्र में 'राष्ट्रमंडल में लिंग-संवेदनशील संसदों को साकार करने के लिए अच्छे अभ्यास और रणनीतियां' विषय पर चर्चा करने के लिए एक पैनलिस्ट भी होंगी।

 

Tags: Om Birla , BJP , Bharatiya Janata Party , Lok Sabha Speaker

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD