Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सलेमपर सेखां गाँव में संत बाबा दया सिंह जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

'मेरी दस्तार मेरी शान' अभियान के अंतर्गत युवा अकाली दल द्वारा पगड़ी शिविर का आयोजन: झिंझर

Sarabjit Singh Jhinjher, Sarabjeet Singh Jhinjer, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 08 Oct 2025

Last updated on: Oct 08, 2025, 16:04 IST

पटियाला ज़िले के सलेमपर सेखां गाँव में संत बाबा दया सिंह जी की वार्षिक पुण्यतिथि हमेशा की तरह धार्मिक श्रद्धा और धूमधाम से मनाई गई। इस पावन अवसर पर युवा अकाली दल के अध्यक्ष एवं कोर कमेटी सदस्य सरबजीत सिंह झिंझर और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर पूज्य संत जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान, शिरोमणि अकाली दल, हलका घनौर की युवा शाखा द्वारा सरबजीत सिंह झिंझर के नेतृत्व में 'मेरी दस्तार मेरी शान' अभियान के अंतर्गत एक विशेष पगड़ी शिविर का आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं और बच्चों को गुरुओं द्वारा प्रदत्त पगड़ी से जोड़ना और उनमें सिख धर्म के प्रति जागरूकता पैदा करना था।

इस अवसर पर अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंझर ने यूथ विंग और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल युवा पीढ़ी तक सिख धर्म का प्रकाश पहुँचाने का एक सराहनीय प्रयास है। सरबजीत सिंह झिंझर ने कहा कि गुरु साहिब की कृपा से यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। 

उन्होंने कहा कि यूथ अकाली दल सिख समुदाय के इतिहास, विरासत और स्वाभिमान की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से प्रतिबद्ध है। ये पहल युवाओं तक सिख धर्म की सच्ची भावना पहुँचाने का एक प्रयास है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पगड़ी हमारी पहचान, हमारा गौरव और गुरुओं से प्राप्त एक अमूल्य उपहार है, जिसकी रक्षा और सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। 

इन शिविरों के माध्यम से युवाओं में अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान वापस लाने के लिए जागरूकता फैलाई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि तरनतारन में बाबा बुड्ढा साहिब जी के जोड़ मेले के दौरान 'मेरी दस्तार मेरी शान' मुहिम के तहत बड़े पैमाने पर पगड़ी कैंप लगाया गया था।

अंत में, झिंजर ने कहा कि उन्हें गर्व है कि शिरोमणि अकाली दल एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो सिख धर्म के हितों के लिए निरंतर और लगन से काम कर रहा है और इसके कार्यकर्ता सच्चे दिल से सिख पंथ के प्रति समर्पित हैं। इसी वजह से 'मेरी दस्तार मेरी शान' जैसे कई कैंप सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं।

इस अवसर पर हलका अध्यक्ष गुरजिंदर सिंह कबूलपुर, सुखजैन सिंह मेंदरिनपुर, बलविंदर सिंह सलेमपुर, काला सलेमपुर, जगतार सिंह सलेमपुर मौजूद थे।

 

Tags: Sarabjit Singh Jhinjher , Sarabjeet Singh Jhinjer , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD