Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

नोरा फतेही के गाने 'दिलबर की आंखों का' धमाल, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

Nora Fatehi, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Oct 2025

Last updated on: Oct 08, 2025, 13:05 IST

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'थामा' का नया गाना 'दिलबर की आंखों का' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस गाने में बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही अपने शानदार डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जीत रही हैं।  

नोरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि गाना रिलीज होने के महज 10 मिनट में 1.2 मिलियन व्यूज हासिल कर चुका है। अभिनेत्री ने वीडियो में उत्साह भरे अंदाज में कहा, "मेरे फैंस का प्यार देखकर दिल खुश हो गया। गाना रिलीज होते ही रिकॉर्ड तोड़ रहा है। 

इसे और देखें।" नोरा का डांस इस गाने की जान बनकर उभरा है, जो दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस गाने की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। 'दिलबर की आंखों का' को रश्मीत कौर और जिगर सरैया ने अपनी सुरीली आवाज दी है, जबकि इसके बोल मशहूर गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। 

संगीत की जादूगरी सचिन-जिगर की जोड़ी ने की है। 'थामा' एक रोमांटिक-कॉमेडी हॉरर फिल्म है, जो मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं कड़ी है। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। इसकी पटकथा नीरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू और अरुण फलारा ने लिखी है।

फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम किरदारों में दिखेंगे। 'थामा' एक वैम्पायर की अनोखी प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसमें आयुष्मान खुराना, रश्मिका से मिलने के बाद वैम्पायर बन जाते हैं और उनके पास अलौकिक शक्तियां आ जाती हैं।

फिल्म का निर्माण दिनेश विजन और अमर कौशिक ने किया है। इससे पहले रिलीज हुआ 'थामा' का गाना 'तुम मेरे न हुए' भी दर्शकों के बीच खूब पसंद किया गया था। 'थामा' 21 अक्टूबर को दीपावली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म हंसी, डर और रोमांस का एक अनोखा मिश्रण लेकर आ रही है।

 

Tags: Nora Fatehi , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD