Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बॉबी देओल को भाई सनी देओल से लगता था डर, फैमिली से जुड़ा है किस्सा

Bobby Deol, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Oct 2025

Last updated on: Oct 08, 2025, 13:00 IST

बॉलीवुड के फेमस एक्टर बॉबी देओल ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर उन्होंने आईएएनएस के साथ खास बातचीत की। अपने फिल्मी सफर को लेकर बॉबी देओल ने खुद को बहुत लकी बताया और अपनी फैमिली, खासतौर पर अपनी वाइफ और फैंस के सपोर्ट का जिक्र भी किया। 

उन्होंने सनी देओल से जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया। बॉबी देओल ने बातचीत के दौरान बचपन के दिनों को याद किया और बड़े भाई सनी देओल और छोटे भाई अभय देओल के साथ बॉन्ड के बारे में भी बात की। बॉबी देओल ने बताया कि बचपन में उन्हें भाई सनी देओल से डर लगता था। 

इसकी क्या वजह है, यह भी उन्होंने शेयर किया। जब उनसे पूछा गया कि बचपन में भाइयों के साथ उनकी लड़ाई होती थी, तो इस पर बॉबी देओल ने कहा, “नहीं, भैया मुझसे 11 साल बड़े हैं, तो उन्होंने मुझे हमेशा एक बेटे की तरह समझा है। तो लड़ाई कभी हुई नहीं, मैं उनसे डरता था। 

उनका एक्सप्रेशन ऐसा रहता था, इतना डरता था, जब मैं छोटा था। बिना जाने लोग उनसे डरते रहते हैं, लेकिन वो बड़े प्यारे हैं। डर तो होता है बड़ों का हमेशा, वो डर है या सम्मान है, इसमें हम कंफ्यूज रहते हैं। यह दोनों ही होता है क्योंकि हमें सिखाया जाता है कि बड़ों की इज्जत करनी चाहिए।”

इसके साथ बॉबी देओल ने कहा कि वह बचपन में भाई अभय देओल के साथ रूम शेयर करते थे। संयुक्त परिवार में रहना ऐसा ही होता है, जब भी उनके घर में कोई मेहमान आता था तब भी पहले उनका कमरा ही मेहमानों को दिया जाता था। इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने बताया कि रानी मुखर्जी भी उनकी फेवरेट एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। 

उन्होंने रानी के साथ 'बिच्छू' और 'बादल' जैसी फिल्मों में काम किया है। बॉबी ने कहा कि रानी के साथ उनकी दोस्ती और काम करने का अनुभव भी बेहद खास रहा है। वहीं, ट्विंकल खन्ना भी उनके लिए खास हैं। बॉबी ने पहली फिल्म 'बरसात' (1995) में ट्विंकल के साथ काम किया था, जो उनके करियर की शुरुआत भी थी। इस फिल्म के लिए बॉबी को फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था।

 

Tags: Bobby Deol , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD