Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

सोनम बाजवा ने डीजे पर थिरककर फैंस से की 'निक्का जेलदार-4' को सिनेमाघरों में देखने की अपील

Sonam Bajwa, Pollywood, Entertainment, Actress, Cinema, Punjabi Films, Movie
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Oct 2025

Last updated on: Oct 08, 2025, 12:57 IST

पंजाबी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री सोनम बाजवा की फिल्म 'निक्का जेलदार-4' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अभिनेत्री ने मंगलवार को फिल्म के प्रमोशन का एक नया तरीका अपनाया है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट कर फैंस से सिनेमाघरों में फिल्म देखने की गुजारिश की।

सोनम वीडियो में सेट पर मौजूद डीजे में अपने पसंदीदा गाने पर डांस कर रही हैं, जिसमें उनकी पूरी 'निक्का जेलदार-4' की टीम भी उनके साथ थिरकती दिखी। सोनम ने कैप्शन में लिखा, "शूटिंग के बीच छोटे से ब्रेक में हमने खूब मस्ती की। सेट पर डीजे था, और मैंने उनसे बिंदरखिया जी का मेरा पसंदीदा गाना बजाने को कहा। 

फिर क्या, मैं और मेरी पूरी टीम ने जमकर डांस किया। वैसे, आपको बता दूं कि 'निक्का जेलदार-4' अब आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जरूर जाइए और फिल्म का आनंद लीजिए।" 'निक्का जेलदार-4' में सोनम बाजवा के साथ एमी विर्क मुख्य भूमिका में हैं।

यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अभिनेत्री ने वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' में अभिनेता हर्षवर्धन राणे के साथ नजर आएंगी। फिल्म के गाने और ट्रेलर रिलीज हो चुके हैं।

मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म के सह-निर्माता राघव शर्मा हैं। पहले इस फिल्म को 2 अक्टूबर को रिलीज किया जाना था, मगर अब ये 21 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई देगी।

फिल्म को अंशुल गर्ग के बैनर देसी म्यूजिक फैक्टरी के तहत निर्माण किया जा रहा है। इसकी कहानी मुश्ताक शेख और मिलाप जावेरी ने मिलकर लिखी है। यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें प्यार, जुनून और दिल टूटने की एक भावुक कहानी होगी।

 

Tags: Sonam Bajwa , Pollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Punjabi Films , Movie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD