Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

युवा सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने 216 मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

हरियाणा में भाजपा सरकार ने सरकारी नौकरियों में पर्ची-खर्ची को खत्म कर युवाओं को योग्यता के आधार पर दी जा रही हैं सरकारी नौकरियां-केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

Manohar Lal Khattar, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Sonipat
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

सोनीपत , 27 Sep 2025

Last updated on: Oct 08, 2025, 11:32 IST

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए आज सोनीपत के गन्नौर में बीएसटी ग्राउंड में युवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय ऊर्जा व आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने 216 मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी, टैबलेट और साइकिल देकर पुरस्कृत किया।यह सम्मान दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को दिया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता गन्नौर के विधायक विधायक देवेंद्र कादियान ने की।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हमारी सरकार ने योग्यता के आधार पर बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरी देने का काम किया है। इसका नतीजा है कि आज युवा सिर्फ अपनी पढ़ाई के बलबूते नौकरी पा रहे हैं और उन्हें माता-पिता की जमीन या जेवरात बेचने की जरूरत नहीं पड़ रही। उन्होंने कहा कि गन्नौर में अंतरराष्ट्रीय मंडी को सफल बनाने के लिए नेशनल हाईवे गोहाना से गन्नौर और गन्नौर से बड़ौत निर्माण को लेकर चर्चा हुई है।

उन्होंने कहा कि रैपिड ट्रेन दिल्ली से सोनीपत, गन्नौर होते हुए करनाल तक जाएगी, जिससे इस क्षेत्र के विकास को और अधिक तेजी मिलेगी। उन्होंने कहा कि सोनीपत से करनाल तक सडक़ के दोनों तरफ इंडस्ट्री लगाई जा रही है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे। उन्होंने कहा कि राई एजुकेशन सिटी में दस एकड़ में आईआईटी बनवाई गई है और बड़ी में रेल फैक्टरी का निर्माण हुआ है। जल्द ही जमीन मिलते ही आईएमटी बनाने का काम भी शुरू होगा।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Sonipat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD