Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जीएसटी कर सुधार से नई आर्थिक क्रांति का हुआ शुभारंभ - केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आमजन से जुड़ी हुई ज्यादा से ज्यादा चीजों पर ज्यादा टैक्स घटाया है, ताकि सीधे तौर पर आम जनता को मिले लाभ

Manohar Lal Khattar, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Panipat, Mahipal Dhanda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पानीपत , 27 Sep 2025

Last updated on: Oct 08, 2025, 11:30 IST

केंद्रीय ऊर्जा, आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जीएसटी कर सुधार से कृषि, उद्योग और एमएसएमई, उद्योगपतियों और व्यापारियों, उपभोक्ताओं को भी राहत पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी कर सुधार से नई आर्थिक क्रांति का शुभारंभ हो गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आमजन से जुड़ी हुई ज्यादा से ज्यादा चीजों पर ज्यादा टैक्स घटाया है ताकि सीधे तौर पर आम जनता को लाभ हो। जीएसटी के नए स्लैब में 90 प्रतिशत वस्तुएं ऐसी हैं जिन पर जीएसटी  28 से 18 प्रतिशत की गई हैं। और 99 प्रतिशत वस्तु ऐसी है जिन पर 18 से 5 प्रतिशत की गई हैं।

केंद्रीय मंत्री आज पानीपत में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि टैक्स कम होने से आमजन की खरीद की क्षमता बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, कर्मचारियों व छोटे किसानों को बचत के अवसर प्राप्त होंगे और निवेश के अवसर भी उन्हें मिलेंगे। इस मौके पर शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि टैक्स के नए स्लैब आने से उद्योगों को गति मिलेगी और उत्पादन क्षमता बढ़ेगी। 

उनके उत्पादों की मांग बढ़ेगी और वे लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार भी दे पाएंगे।उन्होंने कहा कि भारत सरकार के कुशल वित्त प्रबंधन के कारण जहां भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है, वहीं देश की आंतरिक अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और समाज के हर वर्ग को राहत प्रदान करने के लिए सरकार ने जहां इनकम टैक्स की सीमा को बढ़ाकर 12 लाख रुपए वार्षिक किया है, वहीं अब वस्तु एवं सेवा कर की दर को घटाकर 5 और 18 प्रतिशत करके भी आम जनता को बड़ी राहत प्रदान करने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2025 के स्वतंत्रता दिवस पर जनता से इस बार की दिवाली पर देश की जनता से कर सुधार का वादा किया था।उन्होंने कहा कि सरकार मौजूदा दौर में उद्योगों की दिशा और दशा में बदलाव लाने के लिए निवेश, समावेश, नवाचार वाले सभी दिशा सूचक तय करने का कार्य कर रही है ताकि इस क्षेत्र में भी भारत आत्म निर्भर हो सके।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Panipat , Mahipal Dhanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD