Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रो. चंद्र कुमार ने बताई प्राकृतिक खेती की उपयोगिता

कहा.... यह खेती पर्यावरण, मिट्टी और किसानों की समृद्धि के लिए आवश्यक

Chander Kumar, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 07 Oct 2025

Last updated on: Oct 07, 2025, 17:09 IST

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने आज धर्मशाला में प्राकृतिक खेती विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रो. चंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक खेती की दिशा में देशभर में उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन के माध्यम से प्राकृतिक खेती को जन आंदोलन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे इस दिशा में आगे बढ़कर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ पर्यावरण और सुरक्षित अन्न सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी कृषि जलवायु क्षेत्रों में किसान और बागवान विभिन्न फसलों व फलों को सफलतापूर्वक प्राकृतिक विधि से उगा रहे हैं। प्रदेश में अभी तक 3 लाख 6 हजार किसान बागवानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण दिया गया है। राज्य की 3584 पंचायतों में 2,22,893 से अधिक किसान अब 38,437 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक तरीके से विविध फसलें ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती पर विशेष बल दे रहे हैं। प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के उत्पादों को प्राथमिकता के आधार पर खरीदने के साथ, पूरे देश में गेहूँ और मक्का के लिए सबसे अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया है। 

प्राकृतिक खेती से उगाई गई गेहूँ का समर्थन मूल्य 40 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये प्रति किलोग्राम किया गया है जबकि प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की का समर्थन मूल्य 30 से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति किलोग्राम किया गया है। प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की और गेहूँ को खरीद केंद्रों तक पहुंचाने के लिए 2 रुपये प्रति किलोग्राम ट्रांसपोर्टेशन सब्सिडी की घोषणा की गई है। 

जबकि प्राकृतिक खेती से उगाई गई कच्ची हल्दी के लिए भी 90 रुपये प्रति किलोग्राम न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया गया है। इसके उपरांत प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के राज्य परियोजना निदेशक हेमिस नेगी  स्वागत भाषण दिया। उन्होंने प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस योजना का लक्ष्य खेती को रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता से मुक्त कर सतत एवं लाभकारी बनाना है।

इसके बाद कार्यकारी निदेशक डॉ. अतुल डोगरा ने प्राकृतिक खेती एवं आत्मा योजना का संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती भूमि की सेहत, जैव विविधता और किसान की आर्थिक स्थिति में सुधार का सशक्त माध्यम है।

प्रधान वैज्ञानिक, जैविक कृषि एवं प्राकृतिक खेती विभाग, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर डॉ. रामेश्वर, ने फसल उत्पादन तकनीकों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती में स्थानीय संसाधनों जैसे गोबर, गोमूत्र, बीजामृत और जीवामृत का प्रयोग लागत को कम करता है और उत्पाद को पोषक बनाता है।

इसके बाद प्रगतिशील किसानों  शक्ति देव (धर्मशाला),  मुनिष कुमार (हमीरपुर),  वीना धीमान (नगरोटा बगवां),  रिशु कुमारी (कांगड़ा) एवं राजेश कुमार (चंबा) ने भी अपने प्राकृतिक खेती के अनुभव सांझा किए। किसानों ने बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाने से उनकी फसलों की गुणवत्ता में सुधार हुआ है और मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी बढ़ी है।

प्रधान वैज्ञानिक, जैविक कृषि विभाग, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर, डॉ. गोपाल कतना, ने बीज प्रणाली में प्राकृतिक खेती की भूमिका पर व्याख्यान दिया, जबकि सहायक प्रोफेसर डॉ. राकेश कुमार ने फसल संरक्षण प्रणाली विषय पर जानकारी दी। इसके उपरांत सहायक निदेशक (पशुपालन) डॉ. संदीप मिश्रा ने प्राकृतिक खेती में पशुपालन के एकीकरण पर चर्चा की और बताया कि गाय आधारित जैविक प्रणाली प्राकृतिक खेती की रीढ़ है।

दोपहर के सत्र में कृषि उपनिदेशक, प्राकृतिक खेती डॉ. महेंद्र भवानी ने प्राकृतिक खेती पर तकनीकी सत्र संचालित किया, जबकि डॉ. विशाल सूद, एसटीओ पालमपुर, ने मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं फसल प्रणाली पर प्रस्तुति दी जबकि सहायक प्रोफेसर कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर ने प्लांट प्रोटेक्शन बारे जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर (बीआरसी), ब्लॉक नगरोटा सूरिया की सुमना देवी, फतेहपुर ब्लॉक के उमेश कुमार, ब्लॉक बडोह की सविता देवी, धर्मशाला ब्लॉक की ललिता देवी तथा नगरोटा बगवां ब्लॉक के बलवंत कुमार को 25-25 हजार रुपये के प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए।  

इसके अलावा कृषि मंत्री ने सिया स्वयं सहायता समूह ब्लॉक भेडू महादेव, अनमोल कृषि समूह नगरोटा बगवां ब्लॉक, शिव महिला कृषि समूह धर्मशाला ब्लॉक, प्राकृतिक खेती किसान ग्रुप फतेहपुर ब्लॉक, जागृति  कृषि समूह देहरा ब्लॉक को 10-10 हजार रुपये के प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए। इस कार्यशाला में कांगड़ा, चंबा और हमीरपुर जिला के 500 से अधिक किसान भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम में परियोजना निदेशक आत्मा कांगड़ा डॉ. राज कुमार, संयुक्त निदेशक कृषि डॉक्टर  राहुल कटोच, उप निदेशक कृषि कुलदीप धीमान, उप निदेशक उद्यान अलक्ष पठानिया, महिला कांग्रेस महासचिव ममता मेहरा सहित कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, आत्मा परियोजना, विभिन्न जिलों के प्रगतिशील किसानों एवं कृषि अधिकारियों ने भाग लिया।

 

Tags: Chander Kumar , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD