Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

दिल्ली सरकार ने की घोषणा, महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

 Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Oct 2025

Last updated on: Oct 07, 2025, 12:31 IST

महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में दिल्ली सरकार ने 7 अक्टूबर (मंगलवार) को सभी सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। आदेश के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली सरकार के अधीन सभी दफ्तर बंद रहेंगे। यह फैसला सामाजिक सौहार्द और संत परंपरा के प्रति सम्मान को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राजधानी भर में भव्य कार्यक्रम, शोभायात्राएं और श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता स्वयं भाग लेंगी।

इससे पहले 6 अक्टूबर (सोमवार) को दिल्ली सचिवालय में महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने समाज सुधारक महर्षि वाल्मीकि को नमन किया और उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''आज दिल्ली सचिवालय में आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती महोत्सव में सम्मिलित होकर सामाजिक सद्भाव, समानता और न्याय पर आधारित उनके प्रेरक विचारों को नमन किया। 

महर्षि वाल्मीकि जी ने समाज को समानता, समरसता और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।''मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की अमर कृति 'रामायण' जीवन का ऐसा आलोक है, जो हर युग में मर्यादा, भक्ति, त्याग और धर्म के पथ को प्रकाशित करती है। उन्होंने शबरी की भक्ति, गिलहरी का योगदान और केवट की निष्ठा जैसे प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये उदाहरण बताते हैं कि समाज का हर वर्ग समान रूप से सम्मान और सहभागिता का अधिकारी है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि दिल्ली सरकार भी इसी समरसता और सम्मान की भावना के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर धर्म, संस्कृति और आस्था को समान गरिमा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कांवड़ यात्रा से लेकर रामलीला, दुर्गा पूजा और अब वाल्मीकि जयंती तक हर आयोजन को हम भव्यता, श्रद्धा और समर्पण के साथ मना रहे हैं। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री रविन्द्र इन्द्रराज सिंह, कपिल मिश्रा, कई विधायक और गणमान्यजन मौजूद रहे।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD