Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बॉबी देओल के इंडस्ट्री में 30 साल पूरे, इस फिल्म को बताया 'लाइफ चेंजिंग'

Bobby Deol, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Oct 2025

Last updated on: Oct 07, 2025, 12:21 IST

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने 1995 में फिल्म 'बरसात' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए 30 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर बॉबी देओल को स्टार्स बधाई दे रहे हैं। अभिनेता बॉबी देओल ने भी अपना एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि यह तो बस शुरुआत है। 

उन्होंने उस फिल्म के बारे में भी बताया है, जो उनके करियर में 'लाइफ चेंजिंग' साबित हुई। अभिनेता ने अपने तीन दशक लंबे सफर का जश्न मनाते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "30 सालों से पर्दे पर और पर्दे के पीछे कई तरह के जज्बात... आपके प्यार ने सब कुछ सार्थक कर दिया। 

वो आग अभी भी जल रही है और अभी तो यह मेरी बस शुरुआत है।" वीडियो में अभिनेता धर्मेंद्र के बेटे बॉबी देओल की फिल्मों जैसे 'गुप्त: द हिडन ट्रुथ', 'करीब', 'सोल्जर', 'बादल', 'हम तो मोहब्बत करेगा', 'बिच्छू', 'अजनबी', 'हमराज' की झलक दिखाई देती है। इसके बाद वो बताते हैं कि वह कौन सी फिल्म थी, जिसने उनकी लाइफ बदल दी।

यह वह दौर था, जब उनका करियर ग्राफ नीचे की तरफ जा रहा था। इस फिल्म का नाम बताते हुए बॉबी देओल कहते हैं, "मैंने कई अच्छी फिल्मों में काम किया है, लेकिन फिर 'एनिमल' ने मेरे लिए सबकुछ बदल दिया। इस फिल्म से मुझे फैंस का जो प्यार मिला है, उसके लिए मैं सदा आभारी रहूंगा।"

इस वीडियो पर अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, "बधाई हो लॉर्ड बॉबी, यह तो बस शुरुआत है। आपको ढेर सारा प्यार।"दूसरी तरफ बॉबी देओल की बहन और अभिनेत्री ईशा देओल ने उनके करियर की इस खास उपलब्धि का जश्न मनाया और उनको बधाई देते हुए इंस्टा स्टोरी में यही वीडियो शेयर किया।

इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि 30 साल हो गए हैं आपको और आगे भी ऐसे ही चमकते रहो। बॉबी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह बहुत जल्द ‘जन नायकन’, ‘अल्फा’ और ‘बंदर’ जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे। हाल ही में वह वेब सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में भी दिखाई दिए थे।

 

Tags: Bobby Deol , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD