Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

गुरु रंधावा का नया गाना 'पैन इंडिया' रिलीज, 'पार्टी एंथम' ने मचाई धूम

Guru Randhawa, Pollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Punjabi Films, Movie
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Oct 2025

Last updated on: Oct 07, 2025, 12:17 IST

मशहूर पंजाबी सिंगर और रैपर गुरु रंधावा का गाना 'पैन इंडिया' सोमवार को रिलीज हो गया है। इस बात की जानकारी खुद सिंगर ने एक पोस्ट के जरिए दी। गुरु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने का एक क्लिप शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी। 

उन्होंने कैप्शन में लिखा, " 'पैन इंडिया' रिलीज हो गया है और इस बार पहले कहीं ज्यादा धमाल मचाने आया है जैसे कभी नहीं लगा। गाने को सीधा स्ट्रीम करें। हम पूरी इंडस्ट्री में धमाल मचाने आए हैं। आहसी ने बहुत बढ़िया काम किया है।" 

टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज हुआ यह गाना गुरु रंधावा की आवाज और गुरजीत गिल के बोल का शानदार मेल है। गाने की कोरियोग्राफी यश कदम ने की है, जिसने इस ट्रैक को और भी आकर्षक बना दिया। 'पैन इंडिया' का म्यूजिक, लिरिक्स और विजुअल्स का मिश्रण इसे एक परफेक्ट पार्टी एंथम बनाता है, जो न सिर्फ पंजाबी म्यूजिक प्रेमियों, बल्कि पूरे देश के संगीत फैंस को झूमने पर मजबूर कर देगा।

गाने में आहसी नाम की डांसर के सिजलिंग डांस मूव्स और स्टाइलिश अंदाज ने सबका ध्यान खींचा है। उनके शानदार डांस स्टेप्स गाने को एक नए स्तर पर ले गए हैं। दूसरी ओर, गुरु रंधावा अपने चिर-परिचित स्टाइलिश लुक में नजर आए, जो फैंस को खूब भा रहा है।

दिलचस्प बात यह है कि गाने में गुरु के साथ डांसर आहसी की पहचान छिपाई गई है। वहीं, इंस्टाग्राम पर भी उसका नाम बस अहसी है। डांस वीडियो में भी उन्होंने चेहरे पर मास्क पहना हुआ है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस गाने की तारीफ के साथ-साथ इस डांसर की पहचान जानने के लिए भी बेताब हैं।

'पैन इंडिया' अपनी धमाकेदार बीट्स और जोशीले वाइब्स के साथ पहले ही फैंस का दिल जीत रहा है।

 

Tags: Guru Randhawa , Pollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Punjabi Films , Movie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD