Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डॉ. मोहन यादव ने असम के साथ निवेश, पर्यटन और व्यापार संबंधों पर चर्चा की

Dr Mohan Yadav, Bharatiya Janata Party, BJP, Chief Minister of Madhya Pradesh, Bhopal, Madhya Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुवाहाटी , 05 Oct 2025

Last updated on: Oct 07, 2025, 10:00 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को गुवाहाटी स्थित होटल रैडिसन ब्लू में आयोजित 'इन्वेस्ट मध्य प्रदेश' इंटरएक्टिव सेशन के दौरान असम के साथ निवेश, पर्यटन और व्यापारिक सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में असम के कई प्रमुख उद्योगपतियों, उद्यमियों और औद्योगिक संगठनों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुवाहाटी को भारत का पूर्वी द्वार बताते हुए कहा कि असम पूर्वोत्तर भारत में औद्योगिक, सांस्कृतिक और पर्यटन दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है, और मध्य प्रदेश इसके साथ मिलकर विकास की नई संभावनाएं तलाशना चाहता है। 

उन्होंने कहा कि गुवाहाटी भारत का प्रवेश द्वार है, पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाला सेतु। यहां पेट्रोकेमिकल, सीमेंट, फूड प्रोसेसिंग, चाय, फार्मा, टूरिज्म और वेलनेस जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। असम और मध्य प्रदेश इन क्षेत्रों में संयुक्त निवेश और सहयोग से देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार अब पूर्वोत्तर राज्यों के साथ पर्यटन विकास को लेकर विशेष योजना पर काम कर रही है। उन्होंने दोनों राज्यों की समानता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि असम के काजीरंगा की तरह मध्य प्रदेश में कान्हा, बांधवगढ़, और पेंच जैसे प्रसिद्ध टाइगर रिजर्व हैं। 

हम वन्यजीव एवं इको-टूरिज्म के क्षेत्र में साझा परियोजनाओं की संभावनाएं तलाश रहे हैं। सीएम ने यह भी कहा कि उन्होंने असम के कई प्रमुख औद्योगिक समूहों और उद्यमियों से बातचीत की है, जिनमें स्टार सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड, लोहि‍या ग्रुप, असम बंगाल नेविगेशन प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं। 

इन चर्चाओं में सीमेंट, स्टील, पेपर, फार्मा, लॉजिस्टिक्स और इको-टूरिज्म क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों राज्यों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी और परिवहन सुविधा बढ़ाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि भोपाल–गुवाहाटी के बीच सीधी विमान सेवा शुरू करने की संभावना पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने रेशम और बांस आधारित उद्योगों में भी सहयोग की बात कही। सीएम ने कहा कि असम का रेशम और बांस उत्पाद देशभर में प्रसिद्ध है। 

हम नॉर्थ ईस्ट केन एंड बैम्बू डेवलपमेंट काउंसिल के साथ मिलकर संयुक्त परियोजनाएं शुरू करने की दिशा में प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन के अनुरूप मध्य प्रदेश सरकार कौशल विकास, पर्यटन और औद्योगिक क्षेत्र में असम के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

सीएम ने आगे कहा कि हमारा संकल्प है कि मध्य प्रदेश और असम एक-दूसरे के विकास में साझेदार बनें। दोनों राज्यों का सहयोग न केवल क्षेत्रीय बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार सृजन और आर्थिक विकास में नई ऊर्जा का संचार करेगा।

 

Tags: Dr Mohan Yadav , Bharatiya Janata Party , BJP , Chief Minister of Madhya Pradesh , Bhopal , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD