Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अंशुला कपूर ने बताया कैसे टीम ने उन्हें 'कंफर्ट जोन से बाहर' निकलने में मदद की

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Anshula Kapoor
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Oct 2025

Last updated on: Oct 07, 2025, 09:54 IST

अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की रोहन ठक्कर के साथ सगाई हो गई है। इस रिंग सेरेमनी की कुछ तस्वीरें अंशुला कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इस समारोह में ‘गोर धना’ की रस्म भी निभाई गई। एक सोशल मीडिया पोस्ट में अंशुला कपूर ने बताया कि कैसे उनकी टीम ने इस खास दिन को यादगार बनाने में मदद की। 

इसके लिए अंशुला की टीम ने उनको अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलने के लिए प्रोत्साहित किया। इस पोस्ट में अंशुला ने टीम को धन्यवाद कहते हुए आभार प्रकट किया। फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी अंशुला ने इस पोस्ट में लिखा, "इन तस्वीरों में जो ड्रेस, खूबसूरत हेयर, और मेकअप आप देख रहे हैं, वह सीधे उन लोगों के दिलों और हाथों से आया है, जिनसे मैं प्यार करती हूं।"

अर्पिता मेहता को धन्यवाद देते हुए अंशुला कपूर ने बताया कि वह उनकी पहली साड़ी और लहंगे से लेकर अब उनके पहले शादी के जोड़े बनने तक में उनके साथ रही हैं।  अंशुला ने कहा, "आपने हर धागे में प्यार भरा है, और मेरे लहंगे में हमारी एक झलक दिखती है। इसमें बंधिनी, पारंपरिक कच्छ कढ़ाई, और रोहन के परिवार की परंपरा को सम्मान देने वाला शीशे का काम है। 

मेरे सपनों का लहंगा बनाने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।" अंशुला ने आगे लिखा, "मनीष, आपने मुझे सबसे खूबसूरत महसूस कराया, इसके लिए धन्यवाद। मुझे हमेशा मेरे कंफर्ट जोन से बाहर निकालने और हर अनोखे आइडिया पर 'हां, चलो इसे आजमाते हैं' कहने के लिए शुक्रिया। 

सबा खान और शिवानी, आप दोनों मेरी हर लुक, हर शूटिंग और हर मुश्किल समय में मेरे साथ रहे हैं। आपने मेरे जन्मदिन, खास डेट नाइट्स और बीच के हर छोटे-बड़े पल को सजाया है। आप सिर्फ मेरी ग्लैमर टीम नहीं, बल्कि मेरा परिवार हैं। मैं आपके बिना इस दिन की कल्पना भी नहीं कर सकती थी। 

आपकी बदौलत ही मैं अपने खास दिन इतनी मुस्कुराती और दमकती हुई दिखी।'' इस सगाई समारोह में अर्जुन कपूर की चचेरी बहन सोनम कपूर, शनाया कपूर, जान्हवी कपूर और भाई जहान कपूर सहित करीबी परिवार और दोस्त शामिल हुए थे। इस दौरान अंशुला कपूर अपनी मां को याद कर भावुक भी हो गई थीं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Anshula Kapoor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD