Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ग्वालियर : ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विकास कार्यों की समीक्षा की, सड़कों पर विशेष ध्यान

Jyotiraditya Scindia, Jyotiraditya Madhavrao Scindia, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ग्वालियर , 03 Oct 2025

Last updated on: Oct 04, 2025, 13:53 IST

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने तीन दिवसीय ग्वालियर दौरे के दूसरे दिन कलेक्ट्रेट में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, विधायक और जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। 

हालांकि, ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा इस समीक्षा बैठक में शामिल नहीं हुए। जब इस बारे में सिंधिया से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “इस विषय पर भारत सिंह कुशवाहा से पूछें कि वे क्यों नहीं आए।” बैठक में ग्वालियर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था, सड़कों की स्थिति, सीवेज, ड्रेनेज, पानी की उपलब्धता और एलिवेटेड रोड जैसे प्रमुख मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विशेष रूप से जिले की 369 सड़कों के विश्लेषण पर जोर दिया, जिन्हें हरा (अच्छी स्थिति), पीला (मरम्मत की आवश्यकता) और लाल (खराब स्थिति) श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि कुल 369 सड़कों में से 63 पीली और 171 लाल श्रेणी में हैं, जिससे 234 सड़कों पर काम करने की आवश्यकता है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि इनमें से 37 सड़कें गारंटी अवधि के अंतर्गत हैं, जिनकी मरम्मत बिल्डर को करनी होगी। 89 सड़कों के लिए धन आवंटित हो चुका है, जिससे कुल 126 सड़कों का काम शुरू हो गया है। शेष 108 सड़कें विभिन्न समस्याओं का सामना कर रही हैं। 

इसके अलावा, 37 अन्य सड़कों को तीन भागों में बांटा गया है, जिनमें से 31 सड़कें नगर निगम के अंतर्गत आती हैं। इनमें से 10 सड़कें पूरी हो चुकी हैं, जबकि 21 सड़कों का काम 10 नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिला प्रशासन को सड़कों के विश्लेषण के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि अगली बैठक में इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। 

उन्होंने अधिकारियों को सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमने अपने पांच मुद्दों पर लगभग 3 से 3.5 घंटे तक विस्तृत चर्चा की। हमारे महापौर, हमारे सभी विधायक और सभी मंत्रियों सहित सभी जनप्रतिनिधि मौजूद थे। यह विभिन्न मुद्दों पर बहुत ही सार्थक चर्चा थी। हम ग्वालियर के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। जब पत्रकारों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से संबंधित सवाल उठाया तो सिंधिया ने सवाल को टाल दिया।

 

Tags: Jyotiraditya Scindia , Jyotiraditya Madhavrao Scindia , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD